फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Wed, 03 Oct 2018 11:42 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 03 Oct 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
two people died Road accident in Agra Lucknow expressway
कन्नौज में हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जानें पूरा मामला... 

 
two people died Road accident in Agra Lucknow expressway
परिजनों ने लिखाई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
यह घटना कन्नौज जिले के ठठिया थानाक्षेत्र की है। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार मयंक द्विवेदी (25) पुत्र भगवती प्रसाद व सागर शर्मा (24) पुत्र स्व. हरिनाथ शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 
two people died Road accident in Agra Lucknow expressway
मृतकों की फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार ये दोनों एक ही बाइक पर सवार थे और दूसरी बाइक में इनके दोस्त अनुराग पाठक व अभिषेक द्विवेदी थे। चारों दोस्त रविवार को मथुरा, वृन्दावन दर्शन करने गए थे। 
मृतक मयंक द्विवेदी वसंतकुंज योजना दुबग्गा लखनऊ और सागर शर्मा केरौडा थाना माल लखनऊ के निवासी हैं। दोस्तों ने ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
two people died Road accident in Agra Lucknow expressway
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलते ही ठठिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव व क्षतिग्रस्त बाइक अपने कब्जे में ली। पुलिस को क्षतिग्रस्त बाइक में एक कॉमर्शियल गाड़ी की नम्बर प्लेट फंसी हुए मिली है। मृतक के परिजनों ने ठठिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed