फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadside van overturned due to tire burst in Banda, one youth killed and four injured

Banda Accident News: टायर फटने से सड़क किनारे पलटी वैन, एक युवक की मौत, चार घायल

Thu, 18 Aug 2022 02:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Aug 2022 02:03 PM IST
सार

खपटिहा कला थाना क्षेत्र में वैन का टायर फटने के बाद गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

विज्ञापन
Roadside van overturned due to tire burst in Banda, one youth killed and four injured
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के खपटिहा कला में पैलानी से बांदा जा रही ओमनी वैन का पपरेंदा पेट्रोल पंप के निकट अगला टायर फट जाने से पलट गई। वैन पर सवार आठ लोगों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें बांदा ट्रामा सेंटर पर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

हादसे में पिपरा हरि गांव निवासी रामचंद्र सिंह के 28 वर्षीय पुत्र संजय सिंह उर्फ मोदी के सिर पर गंभीर चोट आ जाने से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। रास्ते मे उसकी मौत हो गयी। अन्य का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल संजय उम्र 28 वर्ष वर्तमान ग्राम प्रधान पिपरहरी का चचेरा भाई है।
विज्ञापन

पिपरहरी गांव निवासी बबलू द्विवेदी ने बताया कि ओमनी वैन पर सवार पिपरहरी तथा अतरहट गांव के यह लोग प्रत्येक दिन बांदा में हीरा घिसाई प्लांट में काम करने जाते हैं। घटना के दौरान बांदा से खपटिहा रोड पर परमहंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने बताया वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed