{"_id":"6af08ba6cbebc5132901e4f6","slug":"banda-news-banda-news-c-212-1-bnd1020-154504-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अजीम जीवन बीमा निगम में थे विकास अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अजीम जीवन बीमा निगम में थे विकास अधिकारी
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। तिंदवारी कस्बा के सिकंदरपुर निवासी मृतक अजीम के बड़े भाई मोहम्मद साबिर ने बताया कि छोटा भाई अजीम बांदा में रहकर जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी के रूप में भी कार्यरत थे। वह अपने बड़े भाई मोहम्मद साबिर की बांदा-फतेहपुर रोड पर स्थित पटाखे की दुकान पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया गया था। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अजीम की मौत ने परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। अजीम दो भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उनकी पत्नी अनीका व पुत्री जय्यान व पुत्र रय्यान हैं। करीब दो माह पहले उसके बड़े बहनोई शाहिद तिंदवारी कस्बा निवासी वन विभाग में तैनाती के दौरान हादसे में मौत हो गई थी। घटना के बाद कस्बा में मातम पसरा गय मृतक के बड़े भाई मोहम्मद साबिर उर्स कमेटी के अध्यक्ष हैं वही अल्पसंख्यक भारतीय जनता पार्टी में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया है।
उधर, फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के गांव एकारी निवासी मृतक कमरुद्दीन के भाई फैजुद्दीन ने बताया कि वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह तिंदवारी कस्बे में रहकर तीन साल से रामप्रसाद प्रजापति की दुकान में मिस्त्री गिरी का काम कर रहे थे। घर में उनकी पत्नी मुबीना बानो हैं। उनके एक बेटी सुमेरा व पुत्र हमजा है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-- -- -- -- -- -- -
एसडीएम व तहसीलदार ने पीड़ित परिवारों को समझाबुझाकर खुलवाया जाम
तिंदवारी। एसडीएम सदर नवीन प्रसाद, तहसीलदार विकास पांडे ने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को समझा बुझाकर दुकान में घुसे डंपर को हटाकर यातायात बहाल कराया। पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि उनकी हर प्रकार से मदद की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने, गड्ढे भरवाने की मांग की। मौतें होने पर मुआवजा मांगा। शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई थानों की पुलिस रात में हाईवे पर तैनात रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पहले भी हो चुके इसी तरह घटनाएं
तिंदवारी। इस घटना के पूर्व बांदा-फतेहपुर मार्ग पर स्थित पहलवान बाबा आश्रम में भी एक तेज रफ्तार डंपर मंदिर के कमरे में घुस गया था ।जिससे कमरा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी तरह तिंदवारी थानाध्यक्ष आवास परिसर की चाहार दिवारी वाहन ने टक्कर मारकर तोड़ दिया था। इसी मार्ग पर विशंभर नाथ दीक्षित के मकान के बाहर डंपर ने टक्कर मार दिया था। विकास खंड के आगे रतन की दुकान में घुसकर डंपर ने दुकान को तोड दिया था। इसी मार्ग पर कामता प्रसाद गुप्ता के मकान को भी तेज रफ्तार वाहन ने रामपाल ने टक्कर मार दी थी। गनीमत रही थी इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई थी।
-- -- -- --
वर्जन
-- -- -- -- -
तिंदवारी थाना क्षेत्र में फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर दुकान में टक्कर मार दी थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। परिजन से मिली तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह ।