फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road safety committees will be formed in villages to prevent accidents

Kanpur News: हादसे रोकने के लिए गांवों में बनेंगी सड़क सुरक्षा समितियां

Sun, 27 Jul 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Road safety committees will be formed in villages to prevent accidents
कानपुर देहात। देहात क्षेत्रों में हादसों के बढ़ते मामलों पर शासन सख्त हो गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर ग्रामीण स्तर पर प्रधानों की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। इसके तहत ग्रामीणों को हादसे के दौरान क्या करना है, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए अब प्रधानों के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की निगरानी समिति ही करेगी। जहां जरूरी होगा, यह समिति ही एफआईआर भी दर्ज कराएगी। यह समिति हर महीने सड़क हादसों की जानकारी जिले की समिति को भेजेगी। साथ ही हर गांव में सड़क सुरक्षा प्लान बनाएगी। इतना ही नहीं ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

.................

बड़े हादसों से निपटने का यह है प्लान

गांव की सड़क सुरक्षा समिति की यह जिम्मेदारी होगी कि वह अपने क्षेत्र में बड़े हादसे होने की स्थिति के लिए इमरजेंसी मेडिकल प्लान तैयार रखे। हादसे होने पर एंबुलेंस और अस्पतालों के बीच आपसी तालमेल बनाए। महीने में एक बार जिला स्तर पर इनकी बैठक भी होगी। देहात क्षेत्र में हर वर्ष सड़क हादसों में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवाते हैं। इनकी रोकथाम को समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


............

वर्जन-

गांव स्तर पर सड़क सुऱक्षा समिति का गठन जल्द किया जाएगा। इससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग के साथ यातायात पुलिस से कवायद शुरू की जाएगी। - राम बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed