{"_id":"5da16af98ebc3e015105cc66","slug":"road-accident-in-fatehpur-a-girl-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को कुचला, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया, आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को कुचला, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया, आगजनी
Sat, 12 Oct 2019 11:44 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में बांदा टांडा हाईवे पर ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया। नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। अस्पताल जाते वक्त छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामला बढ़ता देख संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मलाका निवासी वासुदेव पाल की बेटी शीलू पाल (16) साइकिल से स्कूल जा रही थी। तभी बांदा की ओर से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। छात्रा का हाथ और पैर ट्रक के टायर के नीचे आने से कुचल गया।
भीड़ को देख चालक व खलासी कूदकर भाग निकले। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने में कुछ देर हो गई तब तक नाराज भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि दमकल की गाड़ी मौके पहुंची और आग बुझाई गई।