फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   More than 25 houses collapsed due to continuous rain; six injured.

Fatehpur News: लगातार बारिश से 25 से अधिक मकान ढहे, छह घायल

Fri, 04 Sep 2026 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
More than 25 houses collapsed due to continuous rain; six injured.
फोटो-13-उत्तर माध्यमिक विद्यालय अदींपुर की बाउंड्री पर गिरा पेड़। संवाद
फतेहपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से अलग-अलग क्षेत्रों में 25 से अधिक कच्चे मकान धराशायी हो गए। असोथर क्षेत्र में 16 मकान गिरने से कई परिवार बेघर हो गए। जाफरगंज के रामपुर गांव में बृहस्पतिवार भोर छत और दीवार गिरने से महिला समेत पांच लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

ऐरायां के उसरहा का पुरवा में दो ग्रामीणों की कच्ची कोठरियां ढह गईं। मलवां के सहिली में धन्नी टूटने से एक ग्रामीण मलबे में दब गया। चीख सुनने के बाद ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। अमौली के न्योरी जलालपुर में मकान गिरने से एक बकरी मर गई। बुढ़वा में दो घर ढह गए। ललौली के मिल्किन डेरा में दोमंजिला कच्चा मकान गिर गया। वृद्ध को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया। तीन बकरियां घायल हो गईं।
विज्ञापन


16 मकान ढहे, बेघरों को दूसरों के घरों में लिया सहारा
असोथर। क्षेत्र के बेसंड़ी और सरकंडी गांव सहित नगर क्षेत्र में बुधवार रात बारिश से 16 मकान गिर गए। कई परिवार बेघर हो गए हैं और मजबूरी में दूसरे लोगों के घरों में शरण ले रहे हैं। बेसड़ी गांव में रामभवन, राघवेंद्र, बरदानी, उपेंद्र, यशवंत, बबोल, संदीप, शिवप्रकाश, कुलदीप, राहुल, राम मनोज और अशोक के मकान बारिश की चपेट में आकर ढह गए। प्रभावित परिवारों के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। सरकंडी गांव में पुरुषोत्तम का घर, असोथर नगर में शिवपूजन चौरसिया, बच्चा चौरसिया और राधा मिश्रा के मकान भी भरभराकर गिर गए। लोगों ने प्रशासन से गांवों में टीम भेजकर क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराने और पात्र परिवारों को राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की छत और दीवार ढही, मां-बेटी समेत पांच घायल
जाफरगंज। क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी गया प्रसाद चचेरे भाई रामशरण, सुरेश, राम सजीवन सहित परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार भोर छत और दीवार गिरने से रामशरण की पत्नी केशा देवी, राकेश की पत्नी फूलन देवी, राकेश की पुत्री शिवांगी, सुरेश की पत्नी गीता देवी और अजय की पत्नी अर्चना देवी मलबे में दबकर घायल हो गईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी बिंदकी ले जाया गया। केशा की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेखपाल कौशल कुमार ने घटना की जानकारी ली।

उसरहा का पुरवा गांव में गिरे दो मकान
फतेहपुर। ऐरायां विकास खंड के सुल्तानपुर घोष का मजरा उसरहा का पुरवा गांव निवासी रामराज और राजू कच्ची कोठरी में गुजर-बसर कर रहे थे। मंगलवार रात हुई तेज बारिश के दौरान दोनों की कोठरियां गिर गईं। अब दोनों छप्पर के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। (संवाद)

मजदूर का आशियाना गिरा, मलबे में दबने से बचा
सहिली। मलवां थाना क्षेत्र के सहिली निवासी बिहारी लोधी पुत्र सुरेश लोधी बुधवार रात परिवार सहित सो रहे थे। देर रात अचानक छत में लगी धन्नी टूट गई और बिहारी मलबे में दब गया। हालांकि वह सुरक्षित बच गया। छत गिरने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया। (संवाद)

तीन कच्चे घर ढहे, मलबे में दबकर बकरी मरी
अमौली। ब्लाक के न्योरी जलालपुर में बुधवार रात राम आसरे प्रजापति का कच्चा घर गिर गया। घर गिरने से अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। वहीं बंधी एक बकरी की दबने से मौत हो गई। इसी प्रकार बुढ़वा में श्याम किशोर शुक्ला के दो कच्चे घर भी गिर गए।

दोमंजिला कच्चा मकान ढहा, बाल-बाल बचे लोग
ललौली। थाना क्षेत्र के मिल्किन डेरा में बुधवार रात करीब 12 बजे वृद्ध चुनकाई निषाद का दोमंजिला कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों ने राहत-बचाव करते हुए वृद्ध चुनकाई निषाद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान ढहने से गृहस्थी का सामान भी मलबे में दब गया। मलबे की चपेट में आने से तीन बकरियां घायल हो गईं।



स्कूल के मुख्य गेट पर गिरे दो यूकेलिप्टस के पेड़, शिक्षक व बच्चे बचे
असोथर। क्षेत्र के उत्तर माध्यमिक विद्यालय अदींपुर में बृहस्पतिवार को दो यूकेलिप्टस के पेड़ मुख्य गेट पर गिर गए। इससे बच्चे और शिक्षक बाल-बाल बच गए। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में खड़े इन पेड़ों को लेकर करीब एक माह पहले वन विभाग में प्रार्थना पत्र देकर मूल्यांकन कराने और कटवाने की मांग की गई थी लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्युत विभाग से बातचीत की गई है। विद्यालय खुलने के बाद पेड़ों को कटवाकर रास्ता साफ कराया जाएगा।

फोटो-13-उत्तर माध्यमिक विद्यालय अदींपुर की बाउंड्री पर गिरा पेड़। संवाद

फोटो-13-उत्तर माध्यमिक विद्यालय अदींपुर की बाउंड्री पर गिरा पेड़। संवाद

फोटो-13-उत्तर माध्यमिक विद्यालय अदींपुर की बाउंड्री पर गिरा पेड़। संवाद

फोटो-13-उत्तर माध्यमिक विद्यालय अदींपुर की बाउंड्री पर गिरा पेड़। संवाद

फोटो-13-उत्तर माध्यमिक विद्यालय अदींपुर की बाउंड्री पर गिरा पेड़। संवाद

फोटो-13-उत्तर माध्यमिक विद्यालय अदींपुर की बाउंड्री पर गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed