{"_id":"6a99d70e9d525648d70530a7","slug":"hospital-operational-power-out-medicines-distributed-by-torchlight-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-161693-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अस्पताल चालू, बत्ती गुल... टॉर्च की रोशनी में बांटी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अस्पताल चालू, बत्ती गुल... टॉर्च की रोशनी में बांटी दवा
विज्ञापन
फोटो-57-खागा क्षेत्र के हरदो सीएचसी में बिजली न होन से अंधेरे में मरीजों का इलाज करते डॉक्टर। स
खागा। हरदो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली आपूर्ति बाधित होने से बृहस्पतिवार को मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी। ओपीडी और दवा वितरण कक्ष में अंधेरा छाने पर कर्मचारियों को मोबाइल की टाॅर्च जलाकर काम करना पड़ा। पंखे बंद होने से उमस भरी गर्मी में मरीज और डॉक्टर भी बेहाल रहे।
सीएचसी में बुधवार रात करीब 12 बजे फाॅल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक अस्पताल में बिजली नहीं आई। इस दौरान अस्पताल का इन्वर्टर भी जवाब दे गया। इससे ओपीडी, पंजीकरण और दवा वितरण कक्ष समेत अन्य स्थानों पर अंधेरा छा गया।
बिजली न होने से ऑनलाइन पंजीकरण, एक्सरे और कई तरह की जांचें भी प्रभावित रहीं। डाॅ. नीरज वर्मा और डाॅ. कमलाशंकर की ओपीडी में मरीज उमस भरी गर्मी के बीच अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दवा वितरण, पंजीकरण और इंजेक्शन कक्ष में कर्मचारियों ने मोबाइल की टाॅर्च की रोशनी में काम निपटाया।
विज्ञापन
चीफ फार्मासिस्ट जेपी सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को समय से सूचना दे दी गई थी। वहीं अवर अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की लाइन में कोई फॉल्ट नहीं है। सीएचसी परिसर के अंदर ही खराबी होने की संभावना है।