फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Research scholars stopped from giving exam due to low attendance in CSJMU, uproar by research scholars

Kanpur News: सीएसजेएमयू में कम उपस्थिति पर परीक्षा देने से रोका, रिसर्च स्कॉलरों का हंगामा

Tue, 15 Jul 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Research scholars stopped from giving exam due to low attendance in CSJMU, uproar by research scholars
कानपुर। कम उपस्थिति होने पर परीक्षा देने से वंचित छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) के 63 रिसर्च स्कॉलरों ने सोमवार को हंगामा किया। सूचना पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के आदेश के बाद अनुसंधान एवं विकास कोआर्डिनेटर, चीफ प्रॉक्टर समेत अन्य प्रोफेसर मौके पर पहुंचे और छात्रों को शांत कराया।
विज्ञापन


प्रोफेसरों ने छात्रहित में फैसला लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द समिति का गठन होगा और उसी के आदेश पर निर्णय लिया जाएगा। सीएसजेएमयू में सोमवार सुबह 11 बजे से पीएचडी कोर्स वर्क की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं थी। 63 ऐसे शोधार्थी रहे, जिनकी उपस्थिति 75 फीसदी से कम थी।
विज्ञापन


इन शोधार्थियों को शनिवार को नोटिस भी जारी किया गया था। शोधार्थियों का कहना है कि कागज पर उपस्थिति दर्ज होती है। 75 फीसदी उपस्थिति होने के बाद भी नहीं बैठने को दिया जा रहा है जबकि कई ऐसे छात्र हैं जो क्लास में बेहद कम आते थे, लेकिन परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधार्थियों को जब 11.30 तक परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली तो वह प्रशासनिक भवन के सामने सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। शोधार्थियों ने परीक्षा देने की मांग की। विवि के चीफ प्रॉक्टर डॉ. शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कम उपस्थिति के कारण 63 शोधार्थियों को नोटिस दिया गया था। कुलपति के निर्देश पर समिति गठित की जा रही है, जो जांच कर छात्रहित में फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed