फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against four policemen including sub-inspector and constable posted at Chakeri police station

Kanpur: चकेरी थाने में तैनात दरोगा व सिपाही समेत चार पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sun, 25 Aug 2024 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Aug 2024 08:38 PM IST
सार

Kanpur News: कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में तैनात दरोगा व सिपाही समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपहरण, रंगदारी मांगने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Report filed against four policemen including sub-inspector and constable posted at Chakeri police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चकेरी थाने में तैनात दरोगा और एक सिपाही समेत चार पुलिसकर्मियों पर चकेरी थाने में ही अपहरण, धमकी, रंगदारी और मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित महिला ने नाबालिग बेटे को घर से अपहरण कर ले जाने, झूठे आरोप में फंसाने के साथ प्रताड़ित करने और वसूली का आरोप लगाते हुए थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चकेरी के काजीखेड़ा की रहने वाली सोनी ने बताया कि आठ साल पहले पति की मौत के बाद से वह नाबालिग बेटे के साथ रहती है। सोनी ने बताया कि 14 मई को चकेरी थाने के चार पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए और उसके नाबालिग बेटे का घर के बाहर से अपहरण कर लिया। जब वह बेटे को छुड़ाने के लिए वह थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने पांच लाख रुपये की मांग की। बेटे को बचाने के लिए 15 मई को जिला प्रोबेशन अधिकारी से लेकर 1098 पर संपर्क किया।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भी शिकायत पत्र दिया। पुलिस कमिश्नर ने जांच का आश्वासन दिया लेकिन शिकायत से नाराज पुलिसकर्मियों ने बेटे को झूठे मामले में फंसा कर शस्त्र अधिनियम की धारा में एफआईआर दर्ज कर दी। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। इसपर पीड़ित महिला ने सीजेएम सूरज मिश्रा की कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दरोगा पंकज कुमार मिश्रा, सिपाही गौरव यादव और दो अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपहरण, रंगदारी, गालीगलौज, मारपीट व धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed