फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Registration of closed companies will be cancelled at 25 percent fee

Kanpur News: बंद कंपनियों का पंजीकरण 25 प्रतिशत शुल्क में होगा खत्म

Sun, 31 May 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Registration of closed companies will be cancelled at 25 percent fee
- कंपनी मंत्रालय ने पहली बार की व्यवस्था, 75 प्रतिशत शुल्क से मिली मुक्ति, पहले 20 हजार से ज्यादा आता था खर्च
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। कंपनी मंत्रालय ने बंद कंपनियों को बड़ी राहत दी है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से नाम हटवाने के लिए नई योजना पेश की गई है। इसके तहत ई-फॉर्म एसटीके-2 दाखिल करने पर 75 फीसदी शुल्क छूट मिलेगी। यह योजना उन निष्क्रिय कंपनियों के लिए है जो अनुपालन बोझ से मुक्त होना चाहती हैं। आवेदन 15 जुलाई तक किया जा सकेगा।



भारतीय कंपनी सचिव संस्थान कानपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष वैभव अग्निहोत्री ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनियों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। व्यापार बंद होने वाले वित्तीय वर्ष तक के वित्तीय विवरण और वार्षिक रिटर्न दाखिल करने होंगे। इसके बाद के वर्षों के लिए दस्तावेज जमा करना अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन






यदि रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने धारा 248(1) के तहत कार्रवाई शुरू की है तो नियम अलग हैं। अंतिम नोटिस एसटीके-7 जारी न होने पर सभी लंबित वित्तीय विवरण दाखिल करने होंगे। यह 25 फीसदी शुल्क छूट केवल एसटीके-2 फॉर्म की दाखिल करने की फीस पर लागू होगी। अन्य लंबित फॉर्मों की फीस पर यह छूट नहीं मिलेगी। पहले इस प्रक्रिया में 20 हजार रुपये से अधिक खर्च आता था, अब 2500 रुपये में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed