{"_id":"5f950b868ebc3e5be450a3f5","slug":"ravan-will-not-be-able-to-join-the-combustion-children-below-ten-years-and-elderly-people-above-65-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाकाल में रावण दहन में शामिल न हो सकेंगे, दस साल से कम के बच्चे और 65 साल से ऊपर के बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाकाल में रावण दहन में शामिल न हो सकेंगे, दस साल से कम के बच्चे और 65 साल से ऊपर के बुजुर्ग
Sun, 25 Oct 2020 10:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
बच्चे-बुजुर्ग रावण दहन में शामिल न हो सकेंगे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दशहरा पर कहीं भी मेले का आयोजन नहीं होगा, सिर्फ रावण दहन किया जाएगा। यहां पर भी 200 से अधिक लोग नहीं जुट सकेंगे। दस साल से कम उम्र के बच्चों और 65 वर्ष की उम्र से अधिक के बुजुर्गों को शामिल होने की अनुमति नहीं है।
पुलिस-प्रशासन ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो आयोजकों पर केस दर्ज किया जाएगा। विसजन जुलूस पर भी रोक लगाई गई है। दो चार लोग पुलिस की निगरानी में केवल प्रतिमा को विसर्जित कर सकते हैं।
कोरोना के मद्देनजर रविवार को दशहरा मेलों का आयोजन नहीं किया जा रहा है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जहां-जहां रावण दहन होगा, वहां पर भारी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सीओ क्षेत्र की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
यदि कहीं निर्देशों का उल्लंघन होता है तो तत्काल आयोजक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी ने बताया कि दशहरा पर आठ क्यूआरटी टीम बनाई गई है।ं आपात स्थिति में ये एक्शन में रहेंगी। इसके अलावा पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे।