फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ranji Trophy? Match between Mumbai and UP

रणजी ट्राफीः पहले दिन यूपी की सधी शुरुआत

Mon, 22 Dec 2014 04:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 22 Dec 2014 04:19 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy? Match between Mumbai and UP
मुंबई के खिलाफ अपने होम ग्राउंड ग्रीनपार्क में यूपी की शुरुआत बेहद सधी हुई रही। 28 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद तन्मय श्रीवास्तव और प्रशांत गुप्ता के बीच दूसरे विकेट के लिए नाबाद 87 रनों की साझेदारी की बदौलत दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी ने 115 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन


खराब मौसम और कम रोशनी की वजह से रविवार को सिर्फ 50 ओवर का ही खेल हो सका। मुंबई के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

स्कोर बोर्ड पर 28 रन ही जुड़े थे कि 13 ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने मुकुल डागर को बोल्ड कर दिया। मुकुल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद प्रशांत गुप्ता और तन्मय ने मुंबई के गेंदबाजों को खूब छकाया।
विज्ञापन


दोनों ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की साझेदारी की। दिन का खेल समाप्त होने तक तन्मय 49 रनों (4×8) पर नाबाद और प्रशांत गुप्ता 41 (4×6)रनों के निजी स्कोर पर खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कोहरे और खराब रोशनी की वजह से 9:30 बजे शुरू होने वाला मैच 1:20 बजे शुरू हुआ। पहले दिन पचास ओवरों का ही खेल हो सका।

 मैच समाप्त होने के बाद यूपी के चीफ कोच वेंकटेश प्रसाद और कप्तान पीयूष चावला काफी देर तक गुफ्तगू करते नजर आए। नौ विकेट हाथ में होने की वजह से सोमवार को यूपी टीम स्कोर बोर्ड पर अधिक रन जोड़कर मेहमान टीम पर दबाव बनाने का प्रयास करेगी।

उधर, भीषण ठंड होने के बावजूद मैदान पर दर्शकों की काफी संख्या रही। मैच में अंपायर नंदन और सदाशिव लायर रहे। मैच रेफरी अमित शर्मा रहे।


रणनीति बनाने में जुटी मुंबई
 
पहले दिन गेंदबाजी पूरी तरह से फ्लाप साबित होने पर टॉस जीतकर मौसम का एडवांटेज लेने का फैसला सूर्य कुमार का गलत साबित हुआ। मैच खत्म होने के बाद कोच प्रवीण आमरे के साथ पूरी टीम ग्राउंड पर नजर आई।


इस दौरान प्रवीण आमरे टीम के गेंदबाजों शार्दुल, मोटा, नायर को टिप्स देते हुए नजर आए। ग्रुप ए में यूपी का यह दूसरा मैच हैं और वह एक मैच जीतकर तालीका में दूसरे स्थान पर है।

वहीं रणजी में रिकार्ड बार चैंपियन रहीं मुंबई की टीम को अब तक खेले तीन मैचों में से एक भी जीत हासिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed