{"_id":"67fd70beb01ec7abd7004eb0","slug":"rama-mishra-east-team-became-champion-by-defeating-up-north-team-in-the-final-match-of-up-challenger-trophy-kanpur-news-c-362-1-ka11003-122103-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी नार्थ को हराकर ईस्ट की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी नार्थ को हराकर ईस्ट की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर।
रमा मिश्र यूपी चैलेंजर ट्राॅफी के फाइनल मैच में यूपी नार्थ की टीम को हराकर ईस्ट टीम चैंपियन बनी। आर्यनगर के टीएसएच ग्राउंड में हुए डे-नाइट मैच में बीसीसीआई के रेफरी सुनील चतुर्वेदी ने दोनों टीमों के कप्तान से टॉस कराया।
यूपी ईस्ट के कप्तान शिवाकांत ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यूपी नार्थ ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 171 रन बनाए। इसमें रवि चावला ने 59 व माजिद ने 69 रन बनाए। उदय प्रताप ने 39 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके बाद यूपी ईस्ट की टीम ने 19.3 ओवर में 172 रन बनाकर मैच जीता।
टीम की ओर से शिवाकांत ने 42 व आशीष ने 47 रन बनाए। यूपी नार्थ से मनोज यादव ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच यूपी ईस्ट के आशीष यादव को दिया गया। इसके बाद विजेता टीम के साथ ही यूपी वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन ने पूर्व रणजी खिलाड़ी व 200 से अधिक मैच में बीसीसीआई रेफरी रहे सुनील चतुर्वेदी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
मौके पर डॉ. इंद्र मोहन रोहतगी, गिरीश कपूर, अमिताभ गुप्ता, विकास मिश्रा, गौरव मिश्रा, संजीव पाठक, मनीष मेहरोत्रा, आरके अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, विजय दीक्षित, दिनेश कटियार, कौशल किशोर सिंह, इंदीवर वाजपेयी आदि मौजूद रहे।