फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rajnarayan Sports Academy Athletes Dominate in Wrestling

Kanpur News: कुश्ती में राजनारायण खेल एकेडमी के खिलाड़ियों का दबदबा

Sun, 15 Mar 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Rajnarayan Sports Academy Athletes Dominate in Wrestling
कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से जिलास्तरीय जूनियर बालक और बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को लाल्हेपुर स्थित राजनारायण खेल एकेडमी में किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 100 बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक पदक जीते।
विज्ञापन


बालक वर्ग 57 किलोग्राम भार वर्ग में राजनारायण खेल एकेडमी के पीयूष प्रथम, राजवीर द्वितीय और लाल्हेपुर के मनीष व शिवा तृतीय रहे। 61 किलो में लाल्हेपुर के आरुष प्रथम, यहीं के पुनीत द्वितीय रहे। 65 किलो में रायपुरवा के सुमित प्रथम रहे। 70 किलो में बिनोर के सत्यम प्रथम, उदयपुर के साहिल द्वितीय तथा 74 किलो में राजनारायण खेल एकेडमी के शिवचंद प्रथम रहे। 79 किलो में उदयपुर के प्रदीप, 86 किलो में राजनारायण खेल एकेडमी के आकाश, 92 किलो में यहीं के दिलशाद, 97 किलो में कृष्णदेव और 125 किलो में अकुल ने प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन



बालिका वर्ग 50 किलो भार वर्ग में लाल्हेपुर की संध्या प्रथम, यहीं की मिष्टी द्वितीय रहीं। 53 किलो में लाल्हेपुर की नैंसी, 55 किलो में राजनारायण खेल एकेडमी की रोशनी, 57 किलो में यहीं की शालू, 59 किलो में मोनिका, 62 किलो में आनंदी, 65 किलो में रचना, 68 किलो में किरन, 72 किलो में आरुषी और 76 किग्रा में अनीता ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी पीके सिंह, एचएफओ संतोष मिश्रा, कैप्टन विपिन यादव और सूबेदार मेजर अमित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का संचालन और तकनीकी देखरेख की कमान ग्रीनपार्क के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच रामसजन यादव ने संभाली। समापन पर अनित किशोर, नीतू सिंह और एकेडमी के प्रबंधक प्रदीप ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed