{"_id":"59ae64074f1c1b7a078b4641","slug":"raj-babbar-on-farrukhabad-child-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद कांड पर बोले राजबब्बर, योगी के लिए कह डाली ये बड़ी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद कांड पर बोले राजबब्बर, योगी के लिए कह डाली ये बड़ी बातें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद कांड का ब्यौरा लेने पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद कांड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने मीडिया के सामने बोलते हुए योगी सरकार के लिए बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने सरकार अब केवल लीपापोती का काम कर रही है। यह बेहद शर्मनाक है कि एक सरकारी आदमी आंकड़ों को झुठला देता है और कहता है कि फर्रूखाबाद में केवल चार-पांच बच्चों की मौत हुई थी। आज जब पूरे हिंदूस्तान का मीडिया बोल रहा है कि वहां 49 बच्चों की मौत हुई।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में राजबब्बर का हुआ स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
यहां तक की बाद में जांच करने की भी नौबत आई। तब भी सरकार का कोई आदमी ऐसी बयानबाजी करे तो ये वाकई बेहद शर्मनाक है। गौरतलब हो फर्रुखाबाद मामले में डीएम ने न्यायिक जांच कराकर कहा है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। बता दें मंगलवार को एक राजबब्बर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल फर्रुखाबाद पहुंचा। यहां कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने फर्रुखाबाद में मृत बच्चों के बारे में जानकारी ली।
इसके पहले गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में भी मासूमों की मौत पर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर पहुंचा था, जिसके बाद कांग्रेस के वहां की जानकारी के आधार पर प्रदेश सरकार को घेरना शुरू किया था।
इसके पहले गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में भी मासूमों की मौत पर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर पहुंचा था, जिसके बाद कांग्रेस के वहां की जानकारी के आधार पर प्रदेश सरकार को घेरना शुरू किया था।