{"_id":"6a46caa1cecbe46fef0679e5","slug":"raids-on-fertilizer-shops-four-issued-show-cause-notices-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-145192-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खाद दुकानों पर छापा, चार को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खाद दुकानों पर छापा, चार को कारण बताओ नोटिस
Fri, 03 Jul 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। निर्धारित मूल्य पर खाद बिक्री करने और कालाबाजारी रोकने को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित छह टीमों ने 27 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान खामियां मिलने पर चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी की। साथ ही 24 नमूने लिए गए।
जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने बताया कि तहसील स्तर पर छह संयुक्त टीमें बनाई गई थीं। टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में छापा मारकर उर्वरक बिक्री और गुणवत्ता जांची। बताया कि उनके द्वारा तहसीलदार भोगनीपुर के साथ भोगनीपुर सरकारी क्रय-विक्रय समिति से दो नमूने लिए गए। वहीं, कुशवाहा खाद भंडार मंडी रोड पुखरायां से दो नमूने लिए गए। यहां स्टॉक एवं रेट बोर्ड प्रदर्शित न करने एवं स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर न होने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जय बालाजी खाद भंडार मंडी रोड पुखरायां से दो नमूने लिए गए। जय बाबा ट्रेडर्स मंडी रोड पुखरायां का प्रतिष्ठान बंद पाया गया। बरकाती खाद भंडार मूसानगर, चिस्ती खाद भंडार मूसानगर का निरीक्षण किया गया। चिस्ती खाद भंडार और नसीम खाद भंडार, लतीफ खाद भंडार मूसानगर से एक-एक नमूना लिया गया। किसान एग्रो एजेंसी मूसानगर बंद पाई गई, इस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उप कृषि निदेशक ने तहसीलदार अकबरपुर के साथ अकबरपुर में तीन दुकानों का निरीक्षण किया। यहां से आठ नमूने लिए गए। इधर एसके खाद भंडार जगजीवनपुर बंबा अकबरपुर का प्रतिष्ठान बंद होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्रतिष्ठा यादव वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए कार्यालय-जिला कृषि अधिकारी ने एसडीएम के द्वारा पांच प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन
संदीप कुमार वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए कार्यालय उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी और तहसीलदार मैथा द्वारा दो दुकानों से दो नमूने लिए गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी, एसडीएम डेरापुर द्वारा चार दुकानों का निरीक्षण कर एक नमूना लिया गया।