फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raid on Mayur Group, Two dozen companies also on radar, investment proposal of Rs 285 crore given in Investors

मयूर ग्रुप पर छापा: दो दर्जन कंपनियां भी रडार पर, इंवेस्टर्स समिट में दिया है 285 करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Fri, 06 Oct 2023 08:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Oct 2023 08:16 AM IST
सार

Kanpur News: आयकर के सूत्रों के अनुसार मयूर समूह ने रनियां स्थित फैक्टरी का विस्तार करने के साथ क्षेत्र में सैकड़ों बीघा जमीन भी खरीदी है। सूत्रों के कहना है इसमें से 200 बीघा से ज्यादा जमीन तो बेहद कम समय में खरीदी गई। पता लगाया जा रहा है कि कम समय में भारी निवेश के लिए धन कैसे जुटाया गया?

विज्ञापन
Raid on Mayur Group, Two dozen companies also on radar, investment proposal of Rs 285 crore given in Investors
Raid on Mayur Group - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मयूर समूह के विभिन्न ठिकानों पर मारे गए छापों में आयकर की टीम को दो दर्जन अन्य कंपनियां होने का भी पता चला है। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि तीन प्रमुख कंपनियों के अलावा समूह ने कई अन्य कंपनियां भी शुरू कर दी हैं। जांच में ऐसी 20 से 25 कंपनियां होने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन

आयकर की टीम इन कंपनियों की गतिविधियों की जांच पड़ताल कर रही है। समूह का कारोबार पांच राज्यों में फैला हुआ है। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भी कार्यालय हैं। इन कार्यालयों से बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं।  
विज्ञापन

पॉम ऑयल की आयातक कंपनी होने के कारण उसके बैंक ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है। समूह बहुराष्ट्रीय कंपनी के लिए बिस्कुट के साथ-साथ मवेशी चारा, रियल इस्टेट विकास, काजू कर्नेल, राफिया प्लांट, साबुन और डिटरजेंट के लिए भी जॉब वर्क भी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र 285 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया
जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस स्थित मयूर विला में परिवार के 25 से 30 लोग साथ रहते हैं। मनोज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सुनील गुप्ता समेत पांच भाई और उनके बच्चे समूह का कारोबार संचालित कर रहे हैं। गौरतलब है कि समूह ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में समूह के सुनील गुप्ता ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र 285 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है।

रनियां में जमीन में किए गए निवेश पर भी नजर
आयकर के सूत्रों के अनुसार मयूर समूह ने रनियां स्थित फैक्ट्री का विस्तार करने के साथ क्षेत्र में सैकड़ों बीघा जमीन भी खरीदी है। सूत्रों के कहना है इसमें से 200 बीघा से ज्यादा जमीन तो बेहद कम समय में खरीदी गई। पता लगाया जा रहा है कि कम समय में भारी निवेश के लिए धन कैसे जुटाया गया?

सूर्या नमकीन ने कुछ सालों में ही की खासी तरक्की
मयूर समूह से कारोबारी रिश्ते रखने वाली सूर्या नमकीन ने भी कुछ सालों में ही तेजी से तरक्की की है। इसमें हुए निवेश और निवेश के स्रोतों की जानकारी जुटाई जा रही है। कंपनी 20 साल पहले शुरू हुई थी। तनवानी ब्रांड से कंपनी अलग-अलग तरह की नमकीन बनाती है।

आईटीसी हड़पने और तेल आयात के मामले में भी फंसा था समूह, एक निदेशक हुआ था गिरफ्तार
मयूर के प्रतिष्ठानों पर कुछ साल पहले डीजीजीआई, लखनऊ और डीआरआई की टीम ने भी बड़ी कार्रवाई की थी। कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार भी किया गया था। 2021 में डीजीजीआई लखनऊ ने आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी थी। तब कंपनी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय और रनियां स्थित फैक्टरी पर छापा मारा था।

गड़बड़ी के ये मामले चार साल पुराने थे
टीम ने कर्मचारियों से पूछताछ कर उस समय आईटीसी में गड़बड़ी से संबंधित काफी दस्तावेज जब्त किए थे। गड़बड़ी के ये मामले चार साल पुराने थे। इसके अलावा 25 फरवरी 2019 को डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) कोलकाता और लखनऊ की टीमों ने मयूर वनस्पति के निर्माता सुनील गुप्ता और सुरेश गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित आवास पर संयुक्त रूप से छापा मारा था।

कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार भी किया गया था
इसमें पता चला था कि कारोबारी बांग्लादेश के रास्ते थाईलैंड से कच्चा माल (वनस्पति तेल) मंगाते थे। थाईलैंड से सीधे आयात पर टैक्स अधिक है, इसलिए इस रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले में कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed