{"_id":"5bd5f8b2bdec2269a00ace5b","slug":"raid-on-cracker-trader-and-godown-seas-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: कानपुर के व्यापारी के गोदाम में 1.25 करोड़ के पटाखे सीज, अब निगाह आपूर्तिकर्ता फर्मों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: कानपुर के व्यापारी के गोदाम में 1.25 करोड़ के पटाखे सीज, अब निगाह आपूर्तिकर्ता फर्मों पर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में रायबरेली रोड पर स्थित आतिशबाजी गोदाम में तीन दिन की सर्च के बाद जीएसटी टीम ने 1.25 करोड़ के पटाखे सीज किए हैं। कानपुर निवासी फर्म मालिक पटाखों की खरीद का रिकॉर्ड नहीं दिखा सके थे। अब जीएसटी टीम की निगाह पटाखों की आपूर्तिकर्ता फर्मों पर है।
जीएसटी की कानपुर इकाई के ज्वाइंट कमिश्नर राजेंद्र राय, डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, विकास बहादुर और धर्मेंद्र बहादुर के नेतृत्व वाली 45 सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को गोदाम पर छापा मारा था। कानपुर के मेस्टन रोड निवासी कारोबारी मो. रेयाज खान के गोदाम (लकी हाउस) में जीएसटी टीम की पड़ताल करीब 48 घंटे चली। इस दौरान गोदाम में मौजूद 1.25 करोड़ कीमत के पटाखों की खरीद का लेखाजोखा नहीं मिला।
डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फर्म की ओर से खरीद के साक्ष्य न मिलने पर शनिवार रात 1.25 करोड़ के पटाखा स्टॉक को सीज कर दिया है। पूरे कागजात मिलने तक जांच जारी रहेगी। कागजात न मिलने अथवा और कोई गड़बड़ी सामने आने पर सीज स्टाक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम के लिए यह जानना जरूरी है कि पटाखे कब और कहां से खरीदे गए। माल किसको बेचा जाना था।