{"_id":"6894faf8f5aea448220365d9","slug":"problems-raised-in-the-monthly-meeting-of-national-educational-federation-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-130199-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक बैठक में उठाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक बैठक में उठाई समस्याएं
Fri, 08 Aug 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला व ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को बीआरसी अकबरपुर में हुई। एक सितंबर से होने वाले मेरा विद्यालय, मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम पर चर्चा की गई। साथ ही विलय हुए विद्यालयों की वापसी व शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन किया गया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि जनपद में संगठन के दिशा निर्देशों पर कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि संगठन के प्रयास से एक किमी से अधिक दूरी वाले स्कूलों की वापसी का रास्ता खुल गया है। इससे प्रधानाध्यापकों के पद बच सके हैं। मेडिकल व मातृत्व अवकाश से लौटे शिक्षकों को बीएलओ के रूप में कार्य लिए जाने के विरोध में डीएम से वार्ता की जाएगी। जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी, महामंत्री सुनील सचान, देवेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार, डॉ. इंद्र कुमार, संत कुमार दीक्षित, ज्योत्सना गुप्ता, पुनीता पालीवाल, विवेक पाल आदि उपस्थित रहे।