फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prepaid meters installed in homes were uprooted after surrounding the JE.

Kanpur News: जेई का घेराव कर उखाड़ फेंके घरों में लगे प्रीपेड मीटर

Sun, 03 May 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Prepaid meters installed in homes were uprooted after surrounding the JE.
राजपुर(कानपुर देहात)। प्रीपेड स्मार्ट मीटर की समस्या गंभीर होती जा रही है। जनपद भर से तमाम लोग अधिकारियों के पास जाकर प्रीपेड मीटर में आ रही गड़बड़ियों की शिकायतें कर रहे थे। इधर अधिकारी समाधान का आश्वासन देकर उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहे थे। कन्हैयानगर में शनिवार शाम बकाया जमा करने को जागरूक करने पहुंचे जेई को लोगों ने घेर लिया। घरों से लगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर उखाड़ कर एक जगह जमा कर दिए। जानकारी पर देर शाम एक्सईएन गांव पहुंचे। गुस्साए लोगों ने उनसे प्रीपेड मीटर ले जाने और पुराने मीटर लौटाने की बात कही।
विज्ञापन

प्रीपेड स्मार्ट मीटर में निगेटिव बैलेंस होने पर बिजली गुल हो जाती है। गर्मी में बिजली गुल होने से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं अधिक बिल आने की परेशानी भी लोग बता रहे हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे जेई केडी वर्मा कन्हैयानगर में बकाया बिल जमा कराने के लिए लोगों को जागरूक करने पहुंचे तो लोग भड़क गए। मनमानी बिल जारी करने का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने जेई का घेराव किया। इसके बाद घरों में लगाए गए करीब 100 स्मार्ट मीटर उखाड़ कर जेई के सामने फेंक दिए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक जेई को जाने नहीं दिया। जानकारी होने पर एसडीओ सिकंदरा अनिल कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाकर शांत कराया। समझाने के बाद भी कोई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए सहमत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलिल, अजय, उमाकांत, सोबरन, कफील, बासीक, रहमतुल्लाह आदि ने बताया कि जिन घरों में पहले महीने का बिल 500 से 600 रुपये आता था। अब बिल पांच से छह हजार रुपये तक आ रहा है। उपकेंद्र के बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। 10-15 दिन में ही रिचार्ज खत्म हो जा रहा है। इसके बाद बिजली काट दी जा रही है। इधर देर शाम को एक्सईएन पुखरायां भी मौके पर पहुंचे। उनसे उपभोक्ताओं ने कहा पुराने मीटर लौटा दीजिए और ये ले दीजिए। प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलवाने के लिए लिखापढ़ी करने की बात कह एक्सईएन लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। रात आठ बजे तक इसपर कोई सहमति नहीं बन सकी।
.....................
छह माह पहले ही लगाए गए हैं स्मार्ट मीटर

राजपुर के कन्हैया नगर में करीब 125 घरों में छह माह पहले ही स्मार्ट मीटर लगाए हैं। इसके बाद इन्हें प्रीपेड कर दिया गया। स्मार्ट मीटर लगने के कई माह तक बिल नहीं आया तो बिलिंग खराब हो गई। बकायेदारी बढ़ने पर लोग बिल नहीं जमा कर सके तो बैलेंस निगेटिव में बिजली काट दी गई। इस पर मजबूरी में प्रीपेड रिचार्ज करना पड़ा। इसको लेकर लोगों में गुस्सा है।
....................
पोस्टपेड मीटर के लिए करेंगे लिखापढ़ी
प्रीपेड बिलिंग को लेकर नाराज उपभोक्ताओं को समझाया गया है। पूर्व का बकाया होने के कारण अतिरिक्त बैलेंस कट रहा है। पूरा बिल जमा होने पर रुपये कटने की समस्या खत्म हो जाएगी। पोस्टपेड स्मार्ट मीटर के लिए उच्चाधिकारियों को लिखापढ़ी की जाएगी।

- आलोक प्रकाश, एक्सईएन
........................
जेई के घेराव व हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंचे। प्रीपेड बिलिंग को लेकर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है। लोग प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते हैं। उन्हें समझाया गया है। - गुरेंद्र प्रताप सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed