फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police took out tiranga yatra in Kanpur, half marathon under Amrit Mahotsav, 2000 policemen participated

कानपुर में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा: अमृत महोत्सव के तहत हुई हाफ मैराथन, 2000 पुलिसकर्मियों ने की शिरकत

Fri, 12 Aug 2022 04:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Aug 2022 04:00 PM IST
सार

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कानपुर में पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त ने घंटाघर चौराहे पर झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की, जिसका समापन पुलिस लाइन में हुआ।

विज्ञापन
Police took out tiranga yatra in Kanpur, half marathon under Amrit Mahotsav, 2000 policemen participated
हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाते बीपी जोगदंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सात दिनों तक पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में चलने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला के दूसरे दिन हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह घंटाघर चौराहे से हुई आयोजन की शुरूआत में पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन की शुरुआत की।

विज्ञापन

सुबह घंटाघर से शुरू होकर मैराथन के प्रतिभागी तय रूट जिसमें मूलगंज, नई सड़क, सदभावना चौकी, यतीम खाना, लालइमली, मर्चेंट चैबर, ग्रीनपार्क चौराहा होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। मैराथन के समापन अवसर पर पुलिस लाइन में आरक्षी नीलम, राबिन, करिश्मा और अफसाना ने वीररस से ओतप्रोत विचार रखकर सभी में उर्जा का संचार किया। हाफ मैराथन में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मिलाकर करीब 2000 लोगों ने शिरकत की।

विज्ञापन

अमृत महोत्सव में हुई हाफ मैराथन में प्रथम स्थान पर 37वीं बटालियन पीएसी के जवान सुजीत कुमार, द्वितीय स्थान पर सूरज कुमार, तृतीय स्थान पर मोनू खरवार, चौथे स्थान पर दिगंबर सिंह, पांचवे स्थान पर दीपू कुमार रहे। सभी को पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकरणी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

इसके पहले आजादी के अमृत महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने सँयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी व अन्य अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। साथ ही पुलिस आयुक्त द्वारा दिये गए निर्देश पर शहर के सभी 38 थानों और पुलिस कार्यालयों पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

सफाई अभियान के बाद पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद पुलिस आयुक्त ने पुलिस लाइन में बने कार्यालयों और पुलिस कर्मियों के आवासों पर जाकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों में तिरंगे लगाकर सभी को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed