{"_id":"687566290e8bad487900d0ba","slug":"police-is-considering-the-robbery-incident-at-the-house-of-hosiery-businessman-as-suspicious-kanpur-news-c-362-1-ka11011-127172-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: होजरी कारोबारी के घर लूट की घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: होजरी कारोबारी के घर लूट की घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
विज्ञापन
कानपुर। कर्नलगंज थानाक्षेत्र के छोटे मियां के हाते में होजरी कारोबारी के घर हुई लूट की घटना पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस को इस घटना में कई जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस के अनुसार, परिजनों से तहरीर देने के लिए कहा तो उन्होंने कोई कार्रवाई न चाहते हुए मना कर दिया। पीड़ित परिवार ने शनिवार देर रात घर में घुसकर बच्ची के पिस्टल तानकर लूटपाट करने का आरोप लगाया था।
होजरी कारोबारी सालिम खान ने बताया था कि शनिवार देर रात बड़ी बेटी ने दरवाजा खोला तो नकाबपोश तीन बदमाश घर में घुस आए और अंदर से कुंडी लगा ली थी। आरोप था कि उनकी तीन वर्षीय बच्ची के कनपटी पर पिस्टल लगाकर उनकी पत्नी के जेवरात और मोबाइल लूटा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच में पुलिस को साठ प्रतिशत तक सफलता मिल गई है। एक युवक था जो घटना के बाद मोबाइल से बात करते हुए तेजी से भाग निकला। कुछ स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज में अभी फोटो साफ नहीं है। इसके लिए सर्विलांस और बीटीएस की टीम ने सोमवार को मौके पर जांच की। पुलिस एक या दो दिन में मामले का खुलासा कर देगी।