फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Piyush Goyal said BJP government will be formed again under the leadership of Yogi

यूपी: पीयूष गोयल बोले- योगी के नेतृत्व में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

Sat, 08 Jan 2022 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Jan 2022 07:06 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि पूरे प्रदेश का व्यापारी एक बार फिर से योगी को सत्ता में लाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Piyush Goyal said BJP government will be formed again under the leadership of Yogi
सम्मेलन में मोजूद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में कानून का राज रहा है। व्यापारियों का अमन चैन लौटा है। पूरा व्यापारी समाज मोदी और योगी के साथ खड़ा है। इससे तय हो गया है कि प्रदेश में भाजपा फिर से योगी के नेतृत्व में अभूतपूर्व जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


निराला नगर रेलवे मैदान में शनिवार को बारिश के बीच हुए व्यापारियों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन ‘आगाज-2022’ में उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में जिस तरह से यूपी में कारोबार बढ़ा है। उससे साफ है कि 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


सरकार को बनाने में पहले की तरह इस बार भी व्यापारियों का विशेष योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और कानपुर सहित कई शहरों में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। उन्होंने नगर निगम को तीसरा इंजन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में आई भीड़ और बारिश को देखते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ रहें, कोरोना नियमों का पालन करते हुए चलें। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना नेे कहा कि भाजपा, वैश्य और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं। पिछली सरकारें व्यापारियों को डांड़ी मार कहती थीं, हमेशा उन्हें  लूटने की फिराक में रहती थीं, जबकि मोदी और योगी के राज में दूसरे प्रदेशों के कारोबारी यूपी मेें अपना कारोबार करने आ रहे हैं।


प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि पूरे प्रदेश का व्यापारी एक बार फिर से योगी को सत्ता में लाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि  व्यापारियों की 2017 से पहले तक जो भी मांगे रहीं हैं, उसको पूरा करने के लिए योगी और मोदी सरकार ने लगातार काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed