{"_id":"584c4c4c4f1c1be35944bc19","slug":"pilot-training-center-will-open-at-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में खुलेगा पायलट ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में खुलेगा पायलट ट्रेनिंग सेंटर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 08:34 AM IST
सार
- सांसद डॉ. जोशी की मांग पर मंत्रालय की सहमति
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने शहर में पायलट ट्रेनिंग सेंटर खोलने का प्रस्ताव दिया है। इस पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सहमति दे दी है। उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने जल्द ही प्रभावित पहल का भरोसा दिलाया। सांसद का कहना है कि ट्रेनिंग सेंटर खुलने से छोटे जहाज चलाने वाले पायलट की संख्या बढ़ेगी। शहर में सेना का बड़ा बेस है। इसका संचालन सेना की मदद से किया जा सकता है। आईआईटी, डीएमएसआरडीई की मदद भी ली जा सकती है।
कानपुर से नई दिल्ली की पहली सीधी फ्लाइट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सांसद ने कहा कि कानपुर से सालाना 10-11 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होता है। लेदर, होजरी सहित तमाम कारोबारी बाहर आते-जाते हैं। इसका फायदा एयर इंडिया को उठाना चाहिए। एचएएल, एयर फोर्स की मदद से कानपुर में विमान निर्माण का काम शुरू करना चाहिए। साथ ही कानपुर से नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई की कनेक्टिविटी देनी चाहिए। कानपुर से आगरा, खजुराहो, इलाहाबाद और वाराणसी का विकल्प भी मिले तो बेहतर रहेगा।
सीओडी ओवरब्रिज की बाधा दूर होगी
सांसद ने सीओडी ओवर ब्रिज के निर्माण की बाधा जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। कहा कि सारी गलती कांट्रेक्टर की है। अब डीएम अपने स्तर से कार्रवाई कर रहे हैं। यह मामला लंबे समय से अटका था। पहली की सरकार ने पहल नहीं की। अब तक सीओडी ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो जाता।