फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   passenger problem from heavy fare

किराये की मार, सवारी बेहाल

Wed, 11 Feb 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 11 Feb 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
passenger problem from heavy fare
सवारी वाहनों का किराया यात्रियों का ही शोषण कर रहा है। डीजल व पेट्रोल के दामों में भारी कमी होने के बावजूद मोटर वाहन मालिकों ने किराए में अभी परिवर्तन नहीं किया।
विज्ञापन


दैनिक यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। यात्रियों ने वाहन संचालकों पर मनमाने तरीके से किराया वसूलने का आरोप लगाकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बढ़े किराए की मार से सवारियां बेहाल हैं। रोजाना किराए को लेकर सवारी और टैंपो चालकों में चिकचिक आम बात हो गई है। सवारियां खुले तौर पर टैंपो संचालकों पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारियों का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने पर किराया तो बढ़ा दिया। लेकिन अब 18 रुपये तक दाम गिरने पर किराया कम क्यों नहीं है।

रूरा से शिवली अप-डाउन कर रही शिक्षिका संगीता बताती हैं कि डीजल के दाम 68 रुपये तक पहुंचने से किराया 25 रुपये देने पड़ रहे थे। अब डीजल के दाम भी कम हो गए हैं।

मोटर वाहन चालक उनसे 25 रुपये ही वसूल रहे हैं। सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि वह डेरापुर से रूरा रोजाना जाते हैं। उन्हें 20 रुपये किराया देना पड़ रहा है।

पहले यह किराया 15 रुपये था, अब डीजल के दाम भी कम हैं तो किराया कम क्यों नहीं। शिक्षक मनोज कुमार कहते हैं कि वह अकबरपुर से सिकंदरा रोजाना अप-डाउन करते हैं। उन्हें रोजाना 30 रुपये देने पड़ते हैं।

पहले जब डीजल सस्ता था। तब 20 रुपये देते थे। डीजल बढ़ा तो किराया बढ़ाया, अब डीजल घटा तो किराया कम नहीं कर रहे हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। 


मनोज कुमार (एआरटीओ, प्रशासन) ने बतायाकि वाहनों किराये की दी मंडलायुक्त स्तर पर तय होती है। संभागीय परिवहन इसका सचिव होता है। उन्हीं के स्तर से किराए की पुर्नसमीक्षा की जाती है। फिलहाल किराए में संशोधन का कोई आदेश नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed