{"_id":"69f90a5c91b41942230e1cde","slug":"olympic-club-and-tilak-society-win-matches-kanpur-news-c-362-1-ka11003-146969-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ओलंपिक क्लब और तिलक सोसायटी ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ओलंपिक क्लब और तिलक सोसायटी ने जीता मैच
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को ओलंपिक क्लब ने किंग्स क्लब को दस विकेट से और तिलक सोसायटी ने इलेवन स्टार को 19 रन से हराया। जेम्स मैदान पर हुए पहले मैच में किंग्स क्लब की टीम 19 ओवर में 80 रन पर सिमट गई।
टीम से अभिलाष सिंह ने 34 और मो. अयान ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में पीयूष पाल ने चार और अनिकेत कुमार ने तीन विकेट झटके। वहीं ओलंपिक क्लब ने बिना कोई विकेट गंवाए नौ ओवर में 84 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम से पुनीत पाल ने 49 और आकाश यादव ने 30 रन बनाए। सप्रू मैदान पर हुए दूसरा मैच में तिलक सोसायटी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 130 रन बनाए।
टीम से अंजुल मिश्रा ने 71 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देवांश दुबे, अमन और अब्बास अली ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं इलेवन स्टार की टीम 19.1 ओवर में 111 रन पर आउट हो गई। टीम से अनुराग गुप्ता ने 35 और अर्पित ने 22 रन बनाए। गौरव अग्निहोत्री ने दो विकेट लिए।