{"_id":"61c8af51254e9a682d53ea64","slug":"old-lady-beat-the-jackal-to-death-with-a-stick","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: सियार ने किया घायल तो वृद्धा ने उसे डंडे से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: सियार ने किया घायल तो वृद्धा ने उसे डंडे से पीटकर मार डाला
Sun, 26 Dec 2021 11:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:39 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में अनोखा मामला सामने आया है। सियार के हमला करने पर वृद्धा ने उसे डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महोबा जिले के कबरई के मिरतला गांव में खेत पर रखवाली कर रही वृद्धा पर सियार ने हमला कर दिया। वृद्धा ने बहादुरी दिखाते हुए डंडे से पीट-पीटकर सियार को मार डाला। मिरतला गांव निवासी भगवानदास की पत्नी शोभारानी (60) शनिवार की रात खेत की रखवाली कर रही थी।
देर रात में वह खेत में बनी झोपड़ी में लेट गईं। इसी दौरान जंगल की ओर से आए सियार ने हमला कर दिया। हाथों व मुंह में पंजे लगने से घायल वृद्धा ने हिम्मत दिखाई और झोपड़ी में रखे डंडे से सियार पर हमला कर दिया। कई बार प्रहार करने से सियार की मौत हो गई।
शोर सुनकर आसपास के किसान एकत्र हो गए और वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। क्षेत्र में वृद्धा की बहादुरी के चर्चे होते रहे। उधर, राठ के इटौरा गांव निवासी आशारानी ने बताया कि रविवार को खेत जा रहीं थीं। तभी रास्ते में सियार ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।