{"_id":"5d2965c28ebc3e6c9a25c39c","slug":"news-related-to-haridwar-jabalpur-special-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार-जबलपुर के लिए 17 जुलाई से छह महीने तक स्पेशल ट्रेन, कानपुर होकर जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार-जबलपुर के लिए 17 जुलाई से छह महीने तक स्पेशल ट्रेन, कानपुर होकर जाएगी
Sat, 13 Jul 2019 10:39 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से अब दिसंबर तक हरिद्वार और जबलपुर जाने के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 17 जुलाई से शुरू होगी और 26 दिसंबर तक चलती रहेगी। साप्ताहिक ट्रेन कानपुर होकर 24 फेरे लेगी।
ट्र्रेन नंबर 01701 जबलपुर से हर बुधवार को 17 जुलाई से 25 दिसंबर तक दोपहर सवा तीन बजे चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर देर रात 2:05 बजे आएगी। पांच मिनट रुकेगी और फिर लखनऊ-मुरादाबाद होकर हरिद्वार दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी।

वापसी में हरिद्वार से यह ट्रेन (01702) 18 जुलाई से 26 दिसंबर तक दोपहर पौने तीन बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल देर रात 3:20 बजे आएगी। पांच मिनट रुककर दूसरे दिन सुबह 12:25 बजे पहुंचेगी।
यह ट्रेन जबलपुर के बाद सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, चित्रकूट धाम कर्वी, बांदा, भरुआ सुमेरपुर, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग (लखनऊ), लखनऊ सिटी, सिधौली, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद स्टेशन होकर हरिद्वार पहुंचेगी। चार जनरल, सात स्लीपर, एक एसी द्वितीय और चार एसी तृतीय श्रेणी के कोच होंगे।