फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Negligence of ICICI Bank, 1.48 crore transferred to another account of Kesco, 1731 consumers had paid online

ICICI Bank की लापरवाही: केस्को के 1.48 करोड़ दूसरे खाते में ट्रांसफर, 1731 उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन किया था भुगतान

Thu, 27 Jul 2023 09:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Jul 2023 09:30 AM IST
सार

Kanpur News: 1731 उपभोक्ताओं ने बिल का भुगतान ऑनलाइन किया था। बैंक ने किसके खाते में भेजा, इसकी भी जांच चल रही है। केस्को ने आईसीआईसीआई सिविल लाइंस शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक व अन्य बैंक कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Negligence of ICICI Bank, 1.48 crore transferred to another account of Kesco, 1731 consumers had paid online
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में आईसीआईसीआई बैंक की सिविल लाइंस शाखा में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बैंक ने 1731 केस्को उपभोक्ताओं के आए 1.48 करोड़ रुपये किसी और खाते में ट्रांसफर कर दिए, जबकि ये रुपये केस्को के खाते में भेजे जाने चाहिए थे।

विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद केस्को के एक्सईएन आईटी सेल व वरिष्ठ लेखाधिकारी आशीष दीक्षित ने शाखा के वरिष्ठ बैंक प्रबंधक, प्रबंधक व अन्य बैंक कर्मचारियों के खिलाफ ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। केस्को का ऑनलाइन बिल भुगतान का खाता आईसीआईसीआई बैंक जेएस टॉवर माल रोड पर है।
विज्ञापन

आशीष दीक्षित ने बताया कि 18 से 23 जून के बीच 679 उपभोक्ताओं ने 44 लाख 92 हजार रुपये जमा किए थे। इसके बाद एक जुलाई से 16 जुलाई के बीच 1102 उपभोक्ताओं ने एक करोड़ तीन लाख रुपये जमा किए थे, लेकिन केस्को के खाते में यह रकम प्राप्त नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रुपये किसी और खाते में ट्रांसफर कर दिए
इस दौरान कुल 1731 उपभोक्ताओं का एक करोड़ 48 लाख रुपये बार-बार रिमाइंडर कराने के बाद भी बैंक ने केस्को खाते में ट्रांसफर नहीं किया। पता चला कि बैंक प्रबंधन ने ये रुपये किसी और खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। उन्होंने बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों पर सांठगांठ कर ऐसा करने का आरोप लगाया है।

खुलासे के बाद शुरू किया रिकार्ड खंगालना
केस्को के रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर होने के बाद अधिकारियों ने अब तक के ऑनलाइन भुगतान का रिकाॅर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक टीम भी गठित की गई है।

धोखाधड़ी करने वाले भेजे जाएंगे जेल
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पूरा विषय ऑनलाइन भुगतान से संबंधित है। इस प्रकरण में साइबर सेल की टीम के साथ कोतवाली पुलिस, ग्वालटोली पुलिस के साथ एक इनवेस्टीगेशन टीम बनाई जाएगी।

जांच कर होगी सख्त कार्रवाई
वहीं एसीपी कर्नलगंज अकमल खां ने बताया कि केस्को के एक्सईएन की तहरीर पर तीन के खिलाफ रुपये हड़पने की धारा में मामला दर्ज किया गया है। जांच में जिनका नाम सामने आएगा, उनको जेल भेजा जाएगा। इसका भी पता किया जा रहा कि रुपये किसके खाते में ट्रांसफर हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed