{"_id":"5ed948fb8ebc3e90a7655e5a","slug":"mother-and-son-found-corona-infected-in-shuklaganj-kanpur-news-knp563773278","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज में मां- बेटे मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज में मां- बेटे मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
Mother and son found corona infected in Shuklaganj
- फोटो : SHUKLGANJ
शुक्लागंज(उन्नाव)। गंगाघाट क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में मां-बेटे कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने पांच सौ मीटर के क्षेत्र को हॉटस्पॉट जोन घोषित किया है। क्षेत्र में सात वार्ड के करीब 16 मोहल्ले शामिल हो रहे हैं। मोहल्लों के मुख्य मार्गों की गलियों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है।
आदर्श नगर के पशु चिकित्सालय वाली गली में मां (55) और बेटे (34) वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ उन्नाव डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि मां-बेटे ने दो जून को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाकर सैंपल दिए थे। रिपोर्ट गुरुवार की सुबह आई। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। दोनों को कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बिछिया स्थित कोविड-19 एलवन आइसोलेशन केंद्र में भर्ती किया गया है। क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि दो कोरोना पॉजिटिव मामले आने से डब्लूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार पांच सौ मीटर क्षेत्र को हॉटस्पाट जोन बनाया गया है। जोन के अंर्तगत वार्ड संख्या- 26 आनंद नगर, 22 सुभाष नगर, 7 ऋषिनगर, 1 नंबर सर्वोदय नगर, दो नंबर आदर्श नगर, छह नंबर गांधी नगर व 15 नंबर जगनीखेड़ा शामिल किए गए है। मोहल्ला आदर्श नगर, मदनी नगर, गांधी नगर, सर्वोदय नगर, ऋषिनगर, सुभाष नगर, आनंद नगर, जगनी खेड़ा, गाजी खेड़ा, कप्तान साहब का हाता, लकी का हाता, मार्डन कालोनी, करीमउल्ला कालोनी, कंचन नगर ए समेत 16 मोहल्लों को सील करने की कार्रवाई की गई है। बैरिकेडिंग वाली गलियों के नुक्कड़ों पर पहुंचाकर कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार गौतम ने लोगों का समझाया और कोविड-19 के अंतर्गत घर पर रहने की हिदायत दी।