{"_id":"67f2c42982874e812b053bfe","slug":"missing-girl-found-at-fair-etawa-news-c-216-1-etw1005-123649-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेले में गुम बच्ची मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेले में गुम बच्ची मिली
विज्ञापन
जसवंतनगर। यमुना नदी की तलहटी में लगे ब्रह्मणी देवी मेले में शनिवार रात पांच वर्षीय प्रियांशी माता-पिता से बिछड़ गई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्ची को सकुशल खोज लिया गया। उसे परिजनों ने राहत की सांस ली।
शनिवार को आगरा के चित्राहाट तहसील के नौगवां भदावर निवासी हरी सिंह ब्रह्मणी मेला घूमने आए थे। उनके साथ पत्नी शिखा व पांच वर्षीया बेटी प्रियांशी साथ में थी। रात करीब आठ बजे प्रियांशी मेले में माता-पिता से बिछड़ गई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सकुशल खोज लिया गया।
इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष ले जाया गया। सीओ नागेंद्र चौबे के निर्देशन में बलरई थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के सहयोग से बालिका के परिजनों का पता लगाकर बाल कल्याण समिति से बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस का विशेष आभार व्यक्त किया। (संवाद)