फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Medical students death case in Etawah News, report filed against university administration on courts order

Etawah News: मेडिकल छात्र की मौत का मामला, कोर्ट के आदेश पर विवि प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Jan 2023 08:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Jan 2023 08:29 PM IST
सार

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 20 अगस्त 2022 को मेडिकल छात्र मौत की हुई थी। विवि प्रशासन के द्वारा परिजनों को फांसी लगाकर मौत की जानकारी दी गई थी। वहीं, परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात कहते हुए रैगिंग का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Medical students death case in Etawah News, report filed against university administration on courts order
मृतक की मां और छात्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के सैफई में चार माह पहले आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में गोरखपुर निवासी मेडिकल छात्र की मौत के मामले में पीड़िता की मां ने कोर्ट के आदेश पर विवि प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर सैफई थाने में लगभग 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

पीड़िता सरिता गुप्ता पत्नी शिवजी निवासी मकान नं-350 आई उत्तरी हुमायूंपुर ज्ञानपुरम कालोनी थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अर्जी दी थी। इसमें आयुर्विज्ञान विवि के प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने कोर्ट में दी अर्जी में बताया कि उनके बेटा हिमांशु गुप्ता ने 2021 में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसका दाखिला एमबीबीएस के लिए फरवरी 2022 में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कराया था। उसे विश्वविद्यालय के शाक्य मुनि हॉस्टल का कमरा नं-209 रहने के लिए एलॉट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी में रहकर अपनी पढ़ाई करता था। उसके पुत्र ने कई बार परिजनों को हस्टल में रैगिंग होने की बात बताई थी। इसके संबंध में परिजनों की ओर से उच्चधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

20 अगस्त 2022 को मां को कॉल करके जानकारी दी गई कि आपके लड़के ने फांसी लगा ली है। मां अन्य परिजनों के साथ सैफई पहुंची तो उसके बेटे का शव मिला था। शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए थे। इससे शक हुआ कि उसके पुत्र ने अपने आप से फांसी नहीं लगाई है।

न्यायालय के आदेश पर रविवार को सैफई थाने में संकाय अध्यक्ष एंव कालेज प्रशासन, डॉ. अजय, डॉ. अमित, डॉ. एमएन श्रीवास्तव, डॉ. जयंत, सिक्योरिटी गार्ड और चार अज्ञात व्यक्तियों समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे प्रकरण की जांच प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed