फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farakka's engine failed; a goods train's engine was attached, and it departed.

Etawah News: फरक्का का इंजन फेल, मालगाड़ी का इंजन लगा की रवाना

Tue, 15 Sep 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farakka's engine failed; a goods train's engine was attached, and it departed.
भरथना (इटावा)। भरथना रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण फरक्का एक्सप्रेस करीब एक घंटे 45 मिनट तक खड़ी रही। बाद में इकदिल रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी का इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

कानपुर से टूंडला की ओर जा रही फरक्का एक्सप्रेस सोमवार रात करीब पौने 12 बजे इंजन में तकनीकी खामी के चलते भरथना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर रोकी गई। ट्रेन के इंजन का पावर डाउन होने की कंट्रोल को मिली थी। ट्रेन रुकते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन की जांच की। जांच में इंजन फेल होने की बात सामने आई। करीब एक घंटे बाद इकदिल रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी का इंजन मंगाया गया। मालगाड़ी के इंजन की मदद से फरक्का एक्सप्रेस को करीब एक घंटे 45 मिनट बाद रात डेढ़ बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। फरक्का एक्सप्रेस को अप लूप लाइन पर रोके जाने के कारण किसी ट्रेन का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed