{"_id":"6aa98b6d70bb5a6b9d0f3bcf","slug":"dilapidated-electricity-pole-falls-on-house-power-out-for-two-hours-etawah-news-c-216-1-etw1004-149684-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जर्जर बिजली का पोल मकान पर गिरा, दो घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जर्जर बिजली का पोल मकान पर गिरा, दो घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
फोटो 16:: न्यू तुलसी नगर में गिरा बिजली का पोल। स्रोत-बिजली निगम
इटावा। शहर के लाइनपार स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के न्यू तुलसी नगर में मंगलवार सुबह आर्मी कैंटीन के पास अचानक बिजली का पोल गिरने से खलबली मच गई। पोल के साथ 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन समेत बिजली के कई तार भी सड़क पर आ गिरे। पोल सड़क के सामने स्थित एक मकान पर जा गिरा। गनीमत रही कि पोल की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।
पोल गिरने के दौरान बिजली के तारों में काफी देर तक स्पार्किंग होती रही। इससे आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर बिजली निगम ने तत्काल आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तारों को हटाने और पोल को ठीक करने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
स्थानीय रामअवतार और राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली के कई पोल लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। कई पोल कमजोर हो चुके हैं, लेकिन उन्हें समय रहते बदलवाया नहीं जा रहा है। न्यू तुलसी नगर का यह प्रमुख मार्ग है और यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। आसपास विद्यालय और आर्मी कैंटीन होने के कारण भी मार्ग पर काफी भीड़ रहती है। लोगों का कहना है कि यदि पोल व्यस्त समय में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
वर्जन
बिजली का पोल गिरने की सूचना मिली थी, जिसे कर्मचारियों को भेजकर दुरुस्त करवा दिया गया है। शहर के जिन मोहल्लों में अभी भी पुराने पोल लगे हैं उन्हें बदलवाने के लिए इस बार के कारोबार प्लान में शामिल कराया जाएगा। -ऋषभ देव, अधीक्षण अभियंता