फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married lover turned out to be Harpreet Kaur's killer

शादीशुदा प्रेमी निकला हरप्रीत कौर का हत्यारा, बेरहमी से पिटाई के बाद गला दबाकर की थी हत्या

Sun, 15 Dec 2019 12:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Dec 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Married lover turned out to be Harpreet Kaur's killer
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नजीराबाद निवासी बीकॉम की छात्रा हरप्रीत कौर की हत्या उसके प्रेमी युवराज सिंह ने ही की थी। शादीशुदा होने की पोल खुलने के बाद उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। युवराज अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 
विज्ञापन


कानपुर में नजीराबाद निवासी बीकॉम की छात्रा हरप्रीत कौर (22) की गला दबाकर हत्या हुई थी। इससे पहले उसे बड़ी बेरहमी से घसीटकर पीटा गया। हत्यारे से बचने के लिए छात्रा ने काफी देर तक संघर्ष भी किया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


हरप्रीत को तीन दिन पहले मौत के घाट उतारा गया। वह नौ दिसंबर से लापता थी और 12 दिसंबर को उसका शव मिला था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल ने विसरा, स्वॉब और डीएनए सैंपल जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीराबाद निवासी जवाहरनगर गुरुद्वारे के सेवादार गुरुवचन सिंह की छोटी बेटी हरप्रीत कौर नौ दिसंबर की रात श्रमशक्ति एक्सप्रेस से दिल्ली अपने बड़े भाई हरमीत के पास जाने के लिए निकली थी। दूसरे दिन जब वह नहीं पहुंची तो परिजनों ने छानबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

गुरुवार दोपहर उसका शव महाराजपुर के तिवारीपुर गांव के पास हाईवे किनारे पड़ा मिला। शुक्रवार को डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. एसपी गुप्ता और डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी मिश्रा के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। इसमें गला दबाने की पुष्टि के साथ ही शरीर के कई हिस्सों (चेहरे, कंधा, पेट) पर रगड़ के निशान मिले हैं।


ऐसे में हत्या से पहले हरप्रीत को बेरहमी से घसीटने के कयास लगाए जा रहे हैं। हरप्रीत का विसरा, स्वॉब और डीएनए सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव को जवाहर नगर गुरुद्वारे ले गए। यहां मत्था टिकाने के बाद अंतिम संस्कार हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed