{"_id":"5cdda207bdec220777253b0d","slug":"man-dead-body-found-on-railway-track-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टहलने निकले युवक की रेलवे ट्रैक किनारे मिली लाश से घर में मच गया कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहलने निकले युवक की रेलवे ट्रैक किनारे मिली लाश से घर में मच गया कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 May 2019 11:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 16 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में बुधवार शाम टहलने निकले युवक का शव गुुरुवार सुबह लालापुरवा क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। गेटमैन की सूचना पर ग्राम प्रधान ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलबेहटा निवासी राजमहेंद्र (22) पुत्र गंगाराम छह भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
वह मां उर्मिला व भाइयों के साथ जम्मू में रहता था। दो दिन पूर्व वह लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम सरंगापुर निवासी मामा आनंद के साथ गांव आया था। बुधवार शाम टहलने की बात कहकर वह घर से निकला था। उसका मोबाइल घर में रखा था। देर शाम तक घर न आने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कहीं से सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
क्रासिंग के निकट गेटमैन ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा
गुरुवार सुबह लालापुरवा क्रासिंग के निकट गेटमैन ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा। गेटमैन ने फूलबेहटा के ग्राम प्रधान भगवानपाल को सूचना दी। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त राजमहेंद्र के रुप में की। सूचना मिलने पर राजमहेंद्र के मामा आनंद व अन्य परिजन मौके पर आ गए।
मामा ने फोन पर मां उर्मिला व भाइयों को घटना की सूचना दी। अभी तक परिजन जम्मू से नहीं आ सके हैें। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल महेशचंद्र पांडेय ने रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। परिजनों ने आरोप से इंकार किया है।
मामा ने फोन पर मां उर्मिला व भाइयों को घटना की सूचना दी। अभी तक परिजन जम्मू से नहीं आ सके हैें। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल महेशचंद्र पांडेय ने रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। परिजनों ने आरोप से इंकार किया है।