फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Two girls died after drowning in ponds while bathing, chaos among family members

Mahoba: नहाते समय तालाबों में डूबने से दो बालिकाओं की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 17 Aug 2025 06:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Aug 2025 06:01 PM IST
सार

Mahoba News: नहाते समय तालाबों में डूबने से दो बालिकाओं की जान चली गई। घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं। एक बालिका परिजनों के साथ तो दूसरी सहेलियोंं के साथ नहाने गई थी।

विज्ञापन
Mahoba: Two girls died after drowning in ponds while bathing, chaos among family members
मृतका अंजना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर तालाबोंं में डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। एक बालिका परिजनों तो दूसरी सहेलियोंं के साथ तालाब में नहाने गई थी। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला रायकोट बंधानवार्ड निवासी भगवानदास प्रजापति मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर करीब 12 बजे वह पत्नी कमलादेवी, बेटी अंजना और अन्य परिजनों के साथ गोरखगिरि पहाड़ स्थित तलैया में नहाने गया था जबकि घर पर बेटा मुकेश था। एक बजे सभी लोग तलैया से नहाकर कपड़े बदलने लगे जबकि अंजना (09) दोबारा नहाने चली गई। इस दौरान गहराई में जाने से वह डूब गई। आसपास बेटी के न दिखने पर परिजनों को आशंका हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आधा घंटे की मशक्कत के बाद बालिका को तलैया से अचेत अवस्था बाहर निकलवाया। परिजन व पुलिस उसे जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई मुकेश ने बताया कि अंजना चंद्रकुंवर स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। शनिवार को उसका नौवां जन्मदिन मनाया था। तलैया में नहाते समय गहराई में डूबने से उसकी मौत हो गई। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरेला संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के बसौठ गांव निवासी लक्ष्मी अहिरवार परिवार समेत दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। रक्षाबंधन पर्व पर वह पत्नी, बेटे व तीन बेटियों के साथ घर लौटा था। दो दिन पहले वह पत्नी और बच्चों को गांव में छोड़कर दिल्ली चला गया था। रविवार की सुबह उसकी बेटी प्रतीक्षा (10) सहेलियों के साथ बड़ी माता मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने गई। नहाते समय गहराई में जाने से वह डूबने लगी। तब सहेलियां शोर-शराबा मचाते हुए घर पहुंचीं और परिजनों को बताया। ग्रामीणों की मदद से एक घंटे बाद प्रतीक्षा को बाहर निकाला गया। परिजन उसे सीएचसी खरेला ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनोंं का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed