फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Tourism development of Mastani Mahal will be done with one crore, government gives green signal

Mahoba: एक करोड़ से होगा मस्तानी महल का पर्यटन विकास, शासन से मिली हरी झंडी

Mon, 01 Jul 2024 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Tourism development of Mastani Mahal will be done with one crore, government gives green signal
कस्बा बेलाताल में स्थापित ऐतिहासिक मस्तानी महल - फोटो : अमर उजाला
बाजीराव-मस्तानी के अमर प्रेम से जुड़े बेलाताल के मस्तानी महल का एक करोड़ की लागत से पर्यटन विकास किया जाएगा। मस्तानी महल को जाने वाला रास्ता भी ठीक किया जाएगा। इसके अलावा सुंदरीकरण व पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 50-50 लाख के दो अलग-अलग प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इसको शासन से हरी झंडी भी दे दी गई है। इससे अब मस्तानी महल के पर्यटन विकास की संभावना तेज हो गई है।
विज्ञापन


पहले प्रस्ताव में 50 लाख की लागत से बेलाताल स्थित मस्तानी महल को जाने वाले पहुंच मार्ग का उच्चीकरण किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, दूसरे प्रस्ताव में 50 लाख की लागत से मस्तानी महल के सौंदर्यीकरण, पार्किंग और पर्यटन विकास से संबंधित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसको लेकर शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था के तौर पर यूपीपीसीएल को नामित किया गया है।
विज्ञापन

मस्तानी महल में प्रस्तावित कार्यों को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब मस्तानी महल में पर्यटन विकास से संबंधित कार्य तेजी से होंगे। - चित्रगुप्त, पर्यटन अधिकारी, महोबा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed