फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: inspector and contractor misbehaved with laborers, accused of demanding Rs 30,000

Mahoba: श्रमिकों के घर पहुंचे दरोगा और ठेकेदार ने की बदसलूकी, 30 हजार रुपये मांगने का आराेप

Wed, 05 Jul 2023 08:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jul 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: inspector and contractor misbehaved with laborers, accused of demanding Rs 30,000
शिकायत लेकर एसपी की चौखट पहुंचे श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के महोबा जिले में ईंट-भट्ठा में बंधुआ मजदूरी से मुक्त हुए श्रमिकों से ठेकेदार 30 हजार रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर ठेकेदार ने दरोगा के साथ श्रमिकों के घर पहुंचकर बदसलूकी करते हुए जेल भेजने की धमकी दी। परेशान श्रमिकों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी राजकुमारी ने एसपी अपर्णा गुप्ता को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि वह परिवार के साथ मजदूरी करते हैं। वर्ष 2022 में बम्हौरी गांव के ठेकेदार उसके परिजनों व अन्य लोगों को ईंट-भट्ठा के काम में रेउआ जनपद प्रयागराज ले गया था। जहां उनसे बंधुआ मजदूरों की तरह काम कराया गया। जिसकी शिकायत श्रमिक नसीम ने एसपी प्रयागराज से की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने 18 दिसंबर 2022 को सभी श्रमिकों को मुक्त कराकर उनके घर भेज दिया था। आरोप है कि तीन जुलाई को ठेकेदार कुलपहाड़ कोतवाली में तैनात एक दरोगा के साथ उनके घर आया और श्रमिकों के न लौटने से नुकसान की बात कहते हुए 30 हजार रुपये मांगे। दरोगा ने भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। श्रमिकों की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed