{"_id":"5ea5b195ec834416d760920e","slug":"lockdown-in-mahoba-the-man-who-started-the-tempo-started-the-work-of-ancestral-haircutting","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चलाने वाले ने शुरु किया पुश्तैनी हेयर कटिंग का काम, घर घर जाकर दे रहे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चलाने वाले ने शुरु किया पुश्तैनी हेयर कटिंग का काम, घर घर जाकर दे रहे सेवाएं
Mon, 27 Apr 2020 01:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में लॉकडाउन के चलते लोगों की रोजी-रोटी छिन जाने से आर्थिक तंगी से गुजर रहे लोगों ने बच्चों का पेट पालने के लिए दूसरा कारोबार अपना लिया है। मजदूरी करने वाले तमाम लोग घरों में पापड़ बनाकर दो जून की रोटी की जुगाड़ कर रहे हो।
वहीं दस साल पहले अपने पुश्तैनी कारोबार से नाता तोड़कर कर टैंपो चालक बना युवक संकट के समय में अब कटिंग करके परिवार का पेट पाल रहा है। एक माह से लॉकडाउन होने के बाद रोज कमाने-खाने वाले लोगों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। छोटे-छोटे फुटपाथी दुकानदारों का लॉकडाउन के चलते काम ठप हो जाने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। कोई कर्ज लेकर तो कोई घर में रखे खाद्यान्न से जीवनयापन कर रहा है। महोबा निवासी मोहम्मद जलीस के पूर्वज कटिंग का काम करते थे।
विज्ञापन
बड़े होने पर जलीस ने भी कुछ दिन कटिंग का काम किया लेकिन उसे पुश्तैनी कारोबार रास नहीं आया और उसने पुश्तैनी कार्य छोड़कर टेंपो चलाना शुरु कर दिया लेकिन लॉकडाउन में टेंपो बंद हो जाने से परेशान युवक को पुश्तैनी कारोबार याद आया। अब फोन आने पर वह घर में जाकर कटिंग करके परिवार पाल रहा है।