{"_id":"608322b48ebc3e59215882fa","slug":"lockdown-akbarpur-news-knp62506850","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल लॉकडाउन, सोमवार को खुलेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल लॉकडाउन, सोमवार को खुलेगा बाजार
विज्ञापन
अकबरपुर में रात में दुकानदार को लॉकडाउन के बारे में निर्देशित करते कोतवाल।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर सरकार ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का निर्देश दिए थे। आज और कल बाजार बंद रहेंगे। लॉकडाउन सोमवार को खुलेगा। शुक्रवार की रात आठ बजे पुलिस ने फुटकर दुकानें बंद कराई और लोगों को शनिवार को बेवजह आवाजाही न करने की बात कही।
शनिवार रात आठ बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक यह कोरोना कर्फ्यू लगा तो जनता ने सहयोग किया था। शनिवार व रविवार दो दिन लॉकडाउन का निर्णय लिया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन व पुलिस ने बाजार व चौराहों पर चेकिंग बढ़ा दी। दुकानें बंद कराकर लॉकडाउन के बारे में साउंड सिस्टम के जरिए लोगों को अवगत कराया। लॉकडाउन के दौरान पंचायत चुनावों के कार्यों पर कोई रोक नहीं रहेगी। आवश्यक सेवाओं व व्यावसायिक गतिविधियां चालू रहेंगी। बेवजह की आवाजाही और बिना काम के घूमते मिलने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जरूरी कार्यों से घर के बाहर निकलने वालों को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अखबार वितरकों की आवाजाही रहेगी। नियम तोड़ने पर एक हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।
कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया शुक्रवार रात आठ बजे से फुटकर दुकानें बंद करा दी गई। अब सोमवार सुबह ही दुकानें खुलेंगी। केवल आवश्यक सेवाओं और व्यवसायिक गतिविधि/ भाड़ा परिवहन की छूट रहेगी। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि शनिवार व रविवार को लॉकडाउन रहेगा।