{"_id":"5aeae3374f1c1b58098b79f5","slug":"know-about-bjp-leader-uma-bharti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bdy Spcl: किसान की बेटी ने 6 साल की उम्र में कंठस्थ कर ली थी रामायण, जानिए क्याें नहीं की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bdy Spcl: किसान की बेटी ने 6 साल की उम्र में कंठस्थ कर ली थी रामायण, जानिए क्याें नहीं की शादी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 03 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
उमा भारती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेरुअा लिबास पहनकर जब वाे मंच पर चढ़कर बाेलना शुरु करती हैं तो लोग ऐसे मंत्रमुग्ध होकर उनको सुनते हैं कि जैसे कोई कथावाचक कथा सुना रहा हो। कहते हैं कि गुस्सा उनकी नाक पर सवार रहता है। हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की। उमा की पहचान भाजपा के तेज-तर्रार नेताओं में होती है।
उमा भारती
उमा भारती अपने विवादित बयानाें काे लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्हाेंने एक बयान में कहा था मैं भगवान राम नहीं है जाे दलिताें के घर खाना खाने से पवित्र हाे जाएंगे। एेसे में हम अापकाे उमा भारती की लव स्टाेरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे संघ बाधक बन गया।
उमा भारती
कहते हैं कि उमा भारती ने देश व समाज के लिए शादी नहीं की। इससे सवाल उठता है कि अाखिर क्याें उन्हाेंने प्रेम की बलि दे दी। इससे देश और समाज को अब तक क्या लाभ हुआ है। 29 बरसों तक आईबी की सेवा करने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर एम.के. धर ने अपनी किताब ‘ओपन सीक्रेट्स’ में लिखा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विवाह की इजाजत न मिलने के कारण गोविंदाचार्य और उमा भारती को गहरा धक्का लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उमा भारती
इससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि इन प्रेमियों ने कोई त्याग नहीं किया बल्कि राजनैतिक महत्वकांक्षाओं के चलते विवाह नहीं कर पाये। अपनी किताब में एम. के. धर लिखते हैं कि उमा भारती ने कई बार उनकी पत्नी को बताया था कि वह गोविंद से शादी करना चाहती हैं। संघ के शीर्ष नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद वह संन्यासिन का बाना त्याग देंगी।
विज्ञापन
उमा भारती
उन्होंने यह भी लिखा है कि संघ के इस फैसले से उमा भारती मन ही मन दुखी हुईं और गोविंदाचार्य ने मुझे और मेरी पत्नी से कहा कि हम लोग उमा भारती को इस सदमे से बाहर निकालें। उमा का दर्द इतना बड़ा था कि वह हमारे समझाने से भी उबर नहीं सकीं। एम. के. धर अपनी किताब में लिखते हैं कि गोविंदाचार्य और उमा भारती अक्सर साथ ही उनके घर पर आते थे।