Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur young man sleeping on cot was killed by smashing his head suspicion of murder due to illicit relations

Kanpur Murder: खटिया पर सो रहे युवक की सिर कूचकर हत्या, पत्नी बोली- लेनदेन के विवाद में मारा में, जांच शुरू

Sun, 11 May 2025 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 May 2025 11:32 AM IST
सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मनखेड़ा गांव में एक युवक की सिर कूचकर नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन
Kanpur young man sleeping on cot was killed by smashing his head suspicion of murder due to illicit relations
घटनास्थल पर पड़ा शव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मनखेड़ा गांव में घर के बाहर खटिया पर सो रहे युवक के सिर पर भारी चीज से वार करके निर्मम हत्या कर दी गई। पत्नी ने गांव के ही लोगों पर लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि पुलिस को पहले भी झगड़े की सूचना दी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम भी पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों में अवैध संबंधों को लेकर हत्या की चर्चा रही। मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मनखेड़ा निवासी धीरेंद्र पासवान (32) किसानी करता था और उसके बाद खुद का ट्रैक्टर भी था। घर पर पत्नी रीना, चार साल का बेटा ओनल उर्फ सिंघम व मां चंद्रवती हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सिर पर भारी चीज से किए तबाड़तोड़ वार
शनिवार रात धीरेंद्र घर के बाहर खटिया डालकर सोया हुआ था। सुबह खटिया पर ही उसका शव पड़ा मिला। ऊपर से चादर पड़ी थी। पत्नी रीना जब जगाने पहुंची, तो होश उड़ गए। चादर हटाते ही खटिया पर खून फैला था। सिर पर भारी चीज जैसे ईंट से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। रीना ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
बताया कि पति ने अपने ट्रैक्टर से उनके गेहूं की कतराई की थी। इसका रुपया पति मांगते थे, तो आरोपित देते नहीं थे। इसको लेकर बीते दिनों झगड़ा भी हुआ था। मामले में पुलिस से शिकायत की गई, तो कोई सुनवाई नहीं हुई। सूचना पर एसीपी रंजीत कुमार और साढ़ इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे हैं। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed