फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two arrested for betting in IPL, FIR on four

कानपुर: आईपीएल में सट्टा लगाते दो सटोरियों को पकड़ा, चार पर एफआईआर

Mon, 11 Oct 2021 12:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Oct 2021 12:19 AM IST
सार

नजीराबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि एसआई जग प्रताप सिंह की तहरीर पर अमरजीत सिंह उर्फ कैप्टन व आकाश, विष्णु समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर दो को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Two arrested for betting in IPL, FIR on four
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नजीराबाद पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाते दो सटोरियों को दबोच लिया। पुलिस ने मामले में चार सटोरियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नजीराबाद थाने के एसआई जग प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चंदेल वाली गली से लाजपत नगर निवासी अमरजीत सिंह उर्फ कैप्टन व श्याम नगर सतबरी रोड निवासी आकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों के पास से उनके मोबाइल फोन और 11 हजार 60 रुपये बरामद हुए। एसआई ने बताया कि दोनों चैटिंग करके सट्टा लगा रहे थे। कैप्टन के मोबाइल से जो वाट्सएप चैट मिली हैं वो श्याम नगर निवासी आकाश गुप्ता की है।
विज्ञापन


वहीं चकेरी के न्यू आजाद नगर निवासी आकाश गुप्ता के मोबाइल फोन में कलक्टरगंज निवासी विष्णु गुप्ता की रिकार्डिंग मिली है जिसमें सट्टे को लेकर लेनदेन की बात सामने आई है। आकाश ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह कलक्टरगंज निवासी विष्णु गुप्ता के माध्यम से ही सट्टा लगवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीराबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि एसआई जग प्रताप सिंह की तहरीर पर अमरजीत सिंह उर्फ कैप्टन व आकाश, विष्णु समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर दो को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed