फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three accused arrested with 11 stolen vehicles

Kanpur: मोबाइल की किश्त भरने और शौक पूरा करने के लिए बन गए वाहन चोर, 11 वाहनों के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Three accused arrested with 11 stolen vehicles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में रेलबाजार पुलिस ने चोरी के 11 वाहनों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मोबाइल की किश्त और शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। एसीपी कैंट अंजलि विश्वकर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार की देर रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोका गया।

विज्ञापन


बाइक के पेपर न होने पर आरोपी संदिग्ध लगे तो पुलिस उन्हें थाने ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम फतेहपुर के कल्याणपुर मदौकीपुर निवासी अजय कुशवाहा, अहिरवां संजीवनगर निवासी रोहित सिंह गौतम और अहिरवां निवासी आकाश बताया। आरोपियों ने बताया कि वे लोग शहर व आसपास के जिलों से बाइक चुराते थे।
विज्ञापन


फिर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। बताया कि वे लोग पहले वाॅल पुट्टी लगाने का काम करते थे लेकिन मोबाइल की किश्त समेत अन्य शौक पूरा करने के लिए बाइक चुराने लगे। एसीपी कैंट ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 11 वाहन स्टेशन के पास से बरामद किए गए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed