फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The case of the disappearance of Chief Cook of Merchant Navy, no clue found in search operation

कानपुर: मर्चेंट नेवी के चीफ कुक के लापता होने का मामला, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला सुराग

Fri, 05 Feb 2021 12:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Feb 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: The case of the disappearance of Chief Cook of Merchant Navy, no clue found in search operation
मनीष पाल की फाइल फोटो, उनके माता-पिता व पत्नी - फोटो : अमर उजाला
मर्चेंट नेवी शिप के चीफ कुक मनीष पाल के लापता होने के मामले में शिप कंपनी ने दावा किया है कि 24 घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन मनीष का सुराग नहीं लगा। शिप कंपनी परिजनों को सवालों के सीधे जवाब नहीं दे रही है। शहर पुलिस ने शासन को मामले की जानकारी देने के साथ विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया है। 
विज्ञापन


ग्वालटोली के अहिराना निवासी जयसेवक पाल के बेटे मनीष पाल मर्चेंट नेवी में चीफ कुक हैं। सितंबर 2020 में वे मुंबई की बर्नहार्ड शटल शिप मैनेजमेंट कंपनी के शिप पर रवाना हुए थे। 29 जनवरी से मनीष जहाज से संदिग्ध हालात में लापता हो गए। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गुरुवार को मामले की जानकारी विदेश मंत्रालय को दे दी गई है। परिजनों से बातचीत कर शिप कंपनी आदि के बारे में जानकारी जुटाई गई है। विदेश मंत्रालय ने शिप कपंनी से संपर्क कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पोलैंड में भारतीय दूतावास को दी गई जानकारी   
यूरोप के लिथुआनिया देश से जब शिप मलेशिया के लिए रवाना हुआ था तो इस बीच मनीष की 29 जनवरी की दोपहर करीब बारह बजे व्हाट्सएप कॉल पर पत्नी व बहन से बातचीत हुई थी। यानी इन दोनों देशों के बीच में मनीष कहीं लापता हुआ है। पुलिस अफसरों के मुताबिक लिथुआनिया देश में भारतीय दूतावास नहीं है। पोलैंड की इंडियन एंबेसी से लिथुआनिया देश गर्वन किया जाता है। इसलिए विदेश मंत्रालय ने पोलैंड इंडियन एंबेसी से संपर्क कर जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिप कंपनी का रवैया सवालों के घेरे में
मनीष शिप पर बेहद परेशान था। उसने परिजनों को बताया था कि शिप स्टाफ उसको प्रताड़ित कर रहा है। पूरे मामले में शिप कंपनी का रवैया सवालों के घेरे में रहा है। परिजनों को सूचना न देना गंभीर मामला है। मनीष की पत्नी पूजा, बहन शिवानी, मां और पिता सभी परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed