फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suicide News wife of an engineer of an Australian company was found hanging in Kanpur

UP: शादी के सात माह बाद छूटा साथ... पति की आंख खुली तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली; प्रियंका की मौत पर उठे ये सवाल

Sat, 01 Feb 2025 08:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Feb 2025 08:15 AM IST
सार

कानपुर के हनुमंत विहार क्षेत्र के खाड़ेपुर में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। आस्ट्रेलियन कंपनी में इंजीनियर पति कमरे में ही सो रहा था। महिला की शादी सात माह पहले ही हुई थी। महिला की मौत पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Suicide News wife of an engineer of an Australian company was found hanging in Kanpur
Kanpur Suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हनुमंत विहार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह इंजीनियर पति की आंख खुली तो पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में प्लॉट और कार की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गुजैनी के बनपुरवा निवासी ऑर्डनेंस फैक्टरी से सेवानिवृत्त सत्यनारायण सिंह ने बेटी प्रियंका यादव (29) की शादी 9 जुलाई 2024 को योगेंद्र विहार खाड़ेपुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा श्याम बाबू यादव के बेटे राहुल यादव से की थी। 
विज्ञापन


राहुल बीटेक करने के बाद एक आस्ट्रेलियन कंपनी में रेलवे का सिग्नल टेस्टिंग इंचार्ज है। पिता सत्यनारायण और भाई आशीष ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही प्रियंका के ससुराल वाले दहेज में नकदी की मांग कर रहे थे, जिस कमरे में प्रियंका फंदे पर लटकती मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस कमरे में पति राहुल यादव सो रहा था। प्रियंका अगर खुदकुशी कर रही थी, तो राहुल को जानकारी कैसे नहीं हुई। आरोप है कि पंखे की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि वहां तक पहुंचना आसान नहीं है।

सत्यनारायण का कहना है कि शुक्रवार सुबह 4:30 बजे प्रियंका के ससुर श्यामबाबू ने घटना की सूचना देकर हैलट बुलाया। वह लोग अस्पताल पहुंचे तो ससुराल वाले शव छोड़कर भाग गए। 

 

पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियंका की फांसी (हैंगिंग) से मौत की पुष्टि हुई है। मामले में हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed