फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sports Football fever at the Bowlers League rain halts play after three matches

कानपुर: बॉलर्स लीग में फुटबॉल का क्रेज, तीन मुकाबलों के बाद बारिश का  ब्रेक, मौसम के मिजाज पर टिके आगे के मैच

Sat, 19 Sep 2026 02:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 19 Sep 2026 02:17 PM IST
सार

Kanpur News: ग्रीन पार्क स्टेडियम में कानपुर बॉलर्स लीग द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, लेकिन तेज बारिश और जलभराव के कारण मुकाबलों को बीच में ही रोकना पड़ा।

विज्ञापन
Kanpur Sports Football fever at the Bowlers League rain halts play after three matches
कानपुर बॉलर्स लीग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर बॉलर्स लीग की ओर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने तेज पासिंग, बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के जरिए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का प्रयास किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में जीत के लिए जोरदार संघर्ष देखने को मिला।

विज्ञापन





मौसम की स्थिति पर निर्भर करेंगे अन्य मुकाबले
हालांकि, दिन के आगे बढ़ने के साथ मौसम ने खेल का मजा किरकिरा कर दिया। तेज बारिश शुरू होने के कारण मैदान पर पानी भर गया, जिससे मुकाबलों को रोकना पड़ा। आयोजकों के अनुसार मौसम और मैदान की स्थिति को देखते हुए आगे के मुकाबलों का कार्यक्रम तय किया जाएगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल अन्य टीमों के मुकाबले अब मौसम की स्थिति पर निर्भर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed