{"_id":"6797a2577a089862e10f33ea","slug":"kanpur-soon-as-the-report-was-registered-robber-bride-fled-from-inspector-s-house-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रिपोर्ट दर्ज होते ही लुटेरी दुल्हन दरोगा के घर को छोड़कर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रिपोर्ट दर्ज होते ही लुटेरी दुल्हन दरोगा के घर को छोड़कर भागी
Mon, 27 Jan 2025 08:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Jan 2025 08:44 PM IST
सार
Kanpur News: रिपोर्ट दर्ज होते ही लुटेरी दुल्हन दरोगा के घर को छोड़कर भाग गई। ग्वालटोली पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई। दरोगा के घर से कीमती सामान गायब है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव को झांसा देकर उससे तीसरी शादी रचाने वाली लुटेरी दुल्हन बुलंदशहर के बीबीनगर स्थित दरोगा के घर पर ताला लगाकर रफूचक्कर हो गई है। मामला सामने आने के बाद महिला ने दरोगा के घर पर कब्जा कर लिया था। दरोगा किसी तरह के आरोप से बचने के लिए मेरठ वाले घर नहीं जा रहा था। रविवार को जब पुलिस की एक टीम जांच के लिए मेरठ पहुंची तो पता चला कि महिला घर का सारा सामान साथ लेकर जा चुकी है। पुलिस अब लुटेरी दुल्हन की तलाश में बुलंदशहर और मेरठ समेत कई जिलों में दबिश दे रही है। सूत्रों का कहना है कि जांच में पुलिस को लुटेरी दुल्हन के खिलाफ कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।
बता दें, दरोगा की पत्नी मेरठ के मवाना निवासी दिव्यांशी ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर में पेश होकर आरोप लगाया था कि दरोगा ने उन्हें सोशल मीडिया से फंसाकर शादी की। दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा और घर से बेदखल करना चाहता है। वहीं, दरोगा ने दिव्यांशी की तीन शादियों और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराकर वसूली के आरोप लगाते हुए दस्तावेज पेश किए। एसआईटी जांच के बाद दरोगा की तहरीर पर दिव्यांशी, उसके पहले पति दरोगा प्रेमराज पुष्कर, दिव्यांशी का भाई अनुराग उर्फ मोनू, मां सुदेश उर्फ अंजू समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कानपुर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल दरोगा ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ बुलंदशहर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।