फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Road accident at Mure Company Bridge car crashes through railing and falls down two youths injured

कानपुर: मुरे कंपनी पुल पर सड़क हादसा, रेलिंग तोड़ नीचे गिरी कार, दो युवक गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Sep 2026 02:59 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 20 Sep 2026 02:59 PM IST
सार

Kanpur News: कैंट थाना क्षेत्र स्थित मुरे कंपनी पुल पर रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। नरोना चौराहे से पंडित होटल की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे कैंटोनमेंट की सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Kanpur Road accident at Mure Company Bridge car crashes through railing and falls down two youths injured
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कैंट थानाक्षेत्र के मुरे कंपनी पुल पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर करीब 20 फीट  नीचे जा गिरी। हादसे में कार में बैठे दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त को कार को हटवा दिया है।

विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि नरोना चौराहे से पंडित होटल की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर कैंटोनमेंट की सड़क पर नीचे आ गिरी। जिसमें रेलबाजार थानाक्षेत्र निवासी 25 वर्षीय अमित और 27 वर्षीय अविनाश थे। घटना में अमित को अधिक चोट आई है। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed